उपभोक्ता शिक्षण - consumer education
उपभोक्ता शिक्षण - consumer education
उपभोक्ता शिक्षण प्रक्रिया
उपभोक्ता शिक्षा प्रक्रिया से अभिप्राय उस प्रक्रिया से है जो उपभोक्ता की उत्पाद खरीदने व उसका उपयोग करने की जानकारी प्रदान करें।
शिक्षण प्रक्रिया के महत्वपूर्ण तत्व
• अभिप्रेरणा
• संकेत
• प्रतिक्रिया
• प्रबलिकरण
(क) अभिप्रेरणा:- अभिप्रेरणा जरूरतों तथा उद्देश्यों पर आधारित है। उसके लिए उत्पाद के बारे में सूचनाएं एकत्रित करना आवश्यक है किसी भी विपणन प्रबन्धक के लिए सबसे पहले यह जानना बहुत आवश्यक है कि उत्पाद कैसे उपभोक्ता की जरूरतों को पूरा करता है।
(ख) संकेत:- संकेत अभिप्रेरणा की दिशा के बारे में बताता है। बाजार मूल्य, पैकेंजिंग, विज्ञापन आदि संकेत उपभोक्ता की जरूरतों को पूरा करने में सहायता करते हैं।
(ग) प्रतिक्रियाः- संकेतों के द्वारा उपभोक्ता के व्यवहार व उसकी प्रतिक्रिया का पता चलता है। उत्पाद के पता चलने के बाद उसे क्या प्रतिक्रिया दी।
(घ) प्रबलीकरण:- प्रबलीकरण से अभिप्राय जब प्रतिक्रिया भविष्य में दोबारा से संकेतों व अभिप्रेरणा के रूप में आती है।
वार्तालाप में शामिल हों