निक्षेप प्रमाण पत्र - deposit certificate
निक्षेप प्रमाण पत्र - deposit certificate
निक्षेप प्रमाण पत्र वाणिज्यिक बैंकों द्वारा लिए जाने वाले अल्प कालीन उधारों के उपकरण हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर सभी वाणिज्यि बैंक 15 दिन की न्यूनतम अवधि से लेकर एक वर्ष तक की अवधि के लिए पाँच लाख रूपए एवं इसके बाद एक लाख रूपए के गुणक के मूल्य वाले निक्षेप प्रमाण पत्र जारी करते हैं। अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान भी निक्षेप प्रमाण पत्र जारी कर सकते हैं, लेकिन उनकी अवधि एक वर्ष से लेकर 3 वर्ष तक की होती हैं इसलिए उन्हें मुद्रा बाजार का उपकरण नहीं माना जाता। निक्षेप प्रमाण पत्र एक प्रकार से बैंकों की सावधि जमाएं है
अन्तर केवल इतना है कि एक पृष्ठांकन मात्र से निक्षेप प्रमाण पत्र इक्विटी शेयरों एवं बाण्डों की तरह से हस्तान्तरणीय हैं जबकि बैंकों की सावधि जमाएं हस्तान्तरणीय नहीं होती। कोषागार हुण्डियों की तरह निक्षेप प्रमाण पत्र अंकित मूल्य की कटौती पर जारी किए जाते हैं। इन पर कटौती की दर प्रतिफल की दर पर जारी करने वाले तथा निवेशक के बीच मुक्त भाव से मोलभाव हो सकता है, ये निक्षेप प्रमाण पत्र व्यक्तियों, निगमों, न्यासों, संस्थागत निवेशकों आदि को जारी किए जा सकते हैं।
जारी करने वाले वाणिज्य बैंक के लिए निक्षेप प्रमाण पत्र ऊँची लागत वाली निधियों के स्रोत है।
वार्तालाप में शामिल हों