वितरण नेटवर्क संबंध - distribution network relationship
वितरण नेटवर्क संबंध - distribution network relationship
अर्थ - प्रत्येक वस्तु का उत्पादन उसको अन्तिम उपभोक्ता तक पहुँचाने के लिये किया जाता है जिसे कई माध्यमों के द्वारा अन्तिम उपभोक्ता तक पहुँचाया जा सकता है। जैसे निर्माता फुटकर विक्रेताओं की सेवाओं का उपयोग कर उपभोक्ताओं को वस्तु बेच सकता हैं, एक से अधिक मध्यस्थो या प्रतिनिधि नियुक्त करके भी वस्तुओं को बेचा जा सकता है। वितरण-माध्यम को व्यापारिक माध्यम भी कहते है।
विभिन्न विद्वानों द्वारा दी गयी वितरण माध्यम की परिभाषाएँ निम्न है 1. बिलियम जे. स्टैण्टन के अनुसार, "वस्तुओं के अधिकार - स्वामित्व को अन्तिम उपभोक्ता या औद्योगिक विक्रेता तक पहुँचाने में जो माध्यम अपनाया जाता है, वह वितरण - माध्यम कहलाता है।"
2. मैककार्थी के अनुसार, “उत्पादक से उपभोक्ता तक की संस्थाओं का कोई भी क्रम जिसमें या तो एक मध्यस्थ है या उनकी कोई भी संख्या हो सकती है, वितरण-माध्यम कहलाता है।"
3. कण्डिफ एवं स्टिल के मत में, “विपणन माध्यम वे वितरण जाल है जिनके माध्यम से उत्पादक वस्तुओं को बाजार की ओर प्रवाहित करते हैं।
उपर्युक्त परिभाषाओं से स्पष्ट है कि वितरण-माध्यम वस्तुओं के स्वामित्व हस्तान्तरण का मार्ग है और इसमें केवल उन्हीं संस्थाओं को शामिल किया जाता है जो वस्तुओं के स्वामित्व हस्तान्तरण में सहयोग करती है तथा बिना किसी परिवर्तन किये वस्तुओं को अन्तिम उपभोक्ताओं या औद्योगिक उपयोगकर्ताओं तक पहुँचाती हैं।
वार्तालाप में शामिल हों