उपभोक्ता व्यवहार पर सामाजिक वर्ग का प्रभाव - Effect of Social Class on Consumer Behavior
उपभोक्ता व्यवहार पर सामाजिक वर्ग का प्रभाव - Effect of Social Class on Consumer Behavior
समाज में आर्थिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं का समूह है। इसके अंतर्गत वह लोग आते है जो सामान्य व्यवहारिक नियमों का पालन करते है और उनका रहन सहन तथा समाज एक समान है।
(क) उच्चतर वर्ग:- जो लोग धनी परिवारों मे जन्म लेते है और उनका पालन पोषण भी अत्यन्त समृद्धि से किया जाता है। ये ज्यादातर कुलीन व प्रतिष्ठित परिवार होते है।
(ख) निम्न उच्च वर्ग:- जो व्यक्ति अपने जीवन काल में ही अमीर बन गए है जैसे फिल्मी
सितारे, शीर्ष एथलीट आदि
(ग) उच्च मध्यम वर्ग:- कालेज शिक्षा के साथ पेशेवर और प्रायः अधिकतर स्नातकोतर
डिग्रियों के साथ होते है जैसे डाक्टर, इंजीनियर, वकील आदि ।
(घ) निम्न मध्यम वर्गः:- कम वेतन पाने वाले कार्यालयाकर्मी जैसे पुलिस अधिकारी, एकाउटेंट आदि ।
(ङ) उच्च निम्न वर्गः- शारीरिक श्रमिक कार्यकर्ता और हाथ से कार्य करने वाले मजदूर, इन्हें कामकाजी वर्ग भी कहा जाता है।
(च) निम्नतर वर्ग:- बेघर और स्थायी रूप से बेरोजगार के साथ-साथ काम कर रहे गरीब।
इस समूह में शामिल व्यक्तियों के पास धन की कमी होने के कारण ये बाजार पर बहुत कम प्रभाव डालते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों