परिवर्तन के प्रभाव - effects of change
परिवर्तन के प्रभाव - effects of change
उपभोक्ता की मनोवृति में परिवर्तन से कुछ बदलाव अवश्य आएंगे परंतु यह आवश्यक नहीं है कि इससे उपभोक्ता की मान्यताओं में भी बदलाव आए। विज्ञापन का भी उपभोक्ताओं पर प्रत्यक्ष असर पड़ता है। परिवर्तन से निम्नलिखित प्रभाव पड़ते है:
(1) व्यवहार में परिवर्तन:- उपभोक्ता एक विशेष उत्पाद को तब तक उपयोग करता रहता है जब तक कोई ओर उसे किसी अन्य उत्पाद के लिए प्रभावित न कर लें। कई बार मूल्यों में कटौती भी उत्पाद बदलने के लिए प्रभावित करती है।
(2) मान्यताओं / विश्वास में परिवर्तनः उपभोक्ताओं की मान्यताओं व विश्वास में परिवर्तन द्वारा उसकी मनोवृति में परितर्वन किया जा सकता है क्योंकि उपभोक्ता की प्रवृति बदलाव है।
कई प्रकार की अवधारणाएं है जो उपभोक्ताओं की मान्यताओं में परितर्वन ला सकती है।
(i) वर्तमान मान्यताओं में परिवर्तन:- कुछ मान्यताएं बहुत मजबूत होती है जिन्हें बदलना बहुत कठिन होता है यदि कोई शैम्पू बनाने वाली कम्पनी उपभोक्ताओं को यह कह कर प्रभावित करें कि हर रोज शैम्पू करना बालों के लिए हानिकारक नहीं होता, फिर भी उपभोक्ता इस पर विश्वास नहीं करेगें क्योकि उनके लिए यह असुविधाजनक होगा। उपभोक्ता सालों से यह मानते आए है कि हर रोज शैम्पू बालों के लिए हानिकारक होता है।
(ii) मान्यताओं के महत्व में बदलाव
उपभोक्ता द्वारा उत्पाद की जिस मान्यता को बढवा दिया जाता है उसके अतिरिक्त अन्य मान्यताओं को महत्व देना ।
(iii) विज्ञापन संबंधी मान्यताएं:- विपणनकर्ता उपभोक्ता की मान्यताओं को विज्ञापन द्वारा ओर अधिक तत्थ प्रदान कर सकता है ताकि उनका विश्वास बढ़ें।
(iv) आदर्श से बदलना:- किसी आदर्श उत्पाद को बदलना कोई आसान काम नहीं है। कुछ ही कम्पनियां ऐसी है जो उपभोक्ता द्वारा प्रयोग किया जाने वाला आदर्श उत्पाद में बदलाव लेकर आ गई है।
वार्तालाप में शामिल हों