संगठन में अभिनवता के लिए आवश्यक तत्व - Elements required for innovation in an organization

संगठन में अभिनवता के लिए आवश्यक तत्व - Elements required for innovation in an organization


किसी भी कम्पनी के लिए अभिनवता उसकी इच्छा नहीं बल्कि कम्पनी के विकास के लिए आवश्यकता है। परंतु अभिनवता के लिए कम्पनी के पास कुछ स्त्रोतों या चीजों व प्रबंध का होना आवश्यक है जैसे


(1) प्रोजैक्ट टीम:- एक ऐसी टीम जो अलग अलग विभागों को लोगों के एक करें। जैसे अनुसंधान, वित विपणन इंजीनियर आदि जो एक साथ नए उत्पाद के विकास प्रोजैक्ट पर कार्य करे। संगठन के लिए यह आवश्यक है कि वे पुराने चले आ रहे विभागों को त्याग कर, एकीकरण कर नए उत्पाद के लिए स्त्रोत उपलब्ध करवाए। उदारणर्थ आई बी एम तथा महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनीयां इस प्रकार की टीमें बनाकर कार्य करती है।


(2) उत्पाद तथा ब्रांड मैनेजर:- कई कम्पनीयों में जो मैनेजर उत्पाद के लिए व ब्रांड के लिए कार्य कर रहे होते है वो ही नए उत्पाद के विकास के लिए बाजार खोज, अनुसंधान व विकास का कार्य करते है। ये नई उत्पाद के विचार पुराने उत्पाद को सुधारना और ब्रांड को बढ़ावा देने का कार्य करते है।


(3) नया उत्पाद कमेटी:- इस कम्पनी का कार्य समय समय पर नए उत्पाद की प्रक्रिया की जाचं करना है। इनका कार्य विकास कार्य की रिपोर्ट बनाना तथा प्रोजेक्ट टीम इस रिपोर्ट पर कार्य करेंगे।


(4) टीमवर्क का महत्वः - अनुसंधान और विकास विभाग, विपणन, वित, आदि में सहयोग व समन्जय का होना आवश्यक है तभी नए उत्पाद का विकास संभव होगा। तकनीकी लोग, विपणनकर्ता के संपर्क में रहते है।