एनडोमेन्ट पॉलिसी - Endowment Policy

 एनडोमेन्ट पॉलिसी - Endowment Policy


एनडोमेन्ट पॉलिसी बचतों के साथ-साथ जोखिम के विरुद्ध सुरक्षा का एक मिलाजुला रूप है। ये पॉलिसियां खासतौर पर धन संचय के लिए और साथ ही अज्ञात भविष्य की परिस्थितियों में सुरक्षा के लिए बनाई जाती हैं। यह पॉलिसी की प्रकृति के ऊपर निर्भर करता है। आमतौर पर बीमा पॉलिसियां वार्षिक, अर्ध-वार्षिक तथा त्रैमासिक रूप से प्रीमियम भुगतान की सुविधा प्रदान करती हैं। प्रीमियम के भुगतान में हमेशा नियमित रहें। प्रीमियम के भुगतान में देर होने पर बीमा कम्पनियां एक राहत अवधि (ग्रेस पीरियड) देती है। यदि आप इस राहत अवधि के दौरान प्रीमियम का भुगतान नहीं करते तो आपकी पॉलिसी रद्द हो जाती है।