उपभोक्ता अनुसंधान की विशेषताएं - Features of consumer research

उपभोक्ता अनुसंधान की विशेषताएं - Features of consumer research


उपरोक्त विवेचन से उपभोक्ता अनुसंधान के संदर्भ में निम्न बातें स्पष्ट होती हैं:


उपभोक्ता अनुसंधान वस्तुओं एवं सेवाओं के उपभोक्ता से संबंधित सभी चरणों से संबंधित है।


(ii) यह एक स्टाफ कार्य है। व्यवसायिक संस्था में अनुसंधान कार्य में संलग्न व्यक्ति प्रायः स्टाफ या सलाहकारी भूमिका में कार्य करते हैं।


(iii) यह उपभोक्ता निर्णयों में प्रयोग की जाने वाली सूचनाओं की पूर्ति की औपचारिक प्रक्रिया है।


(iv) उपभोक्ता अनुसंधान संगठन के उसके उपभोक्ता वातावरण के साथ जोड़ता है।


(v) यह एक नियोजित, व्यवस्थित एवं उद्देश्यपूर्ण प्रयास है।


(vi) इसमें उपभोक्ता समस्या से संबंधित तथ्य एकत्रित किये जाते हैं ।


(vii) ऐसे समंकों एवं तथ्यों से उपभोक्ता समस्याओं के समाधान हेतु महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध होती हैं जो प्रबंधक को निर्णय एवं नियन्त्रण में सहायता देती है। (viii) यह प्रबंध का एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो उपभोक्ता से संबंधित सभी बातों का अध्ययन किया जाता है।


(ix) इसका कार्य क्षेत्र अतिव्यापक है जिसमें उपभोक्ता से संबंधित सभी बातों का अध्ययन किया जाता है।


(x) उपभोक्ता अनुसंधान का निर्दिष्ट उपभोक्ता स्थितियों में प्रयोग किया जाता है, जिसमें प्रायः उपभोक्ता निर्णय सम्मिलिति होता है, जैसे एक नये उत्पाद को प्रस्तुत किया जावे या नहीं, वितरण वाहिका को निकालना या संवर्द्धनात्मक अपीलों को परिवर्तित करना। इस प्रकार उपभोक्ता अनुसंधान का प्रयोग बाजार स्थितियों एवं प्रतिस्पर्धी दबावों पर प्रबंध द्वारा सतत् नज़र रखने के मद्दे नजर एक मॉनिटरिंग विधा के रूप में भी किया जाता है, अतः यह समस्याओं एवं अवसरों का पूर्वानुमान करने के संबंध में पूर्व चेतावनी तंत्र के रूप में सेवा करता है।


(xi) उपभोक्ता अनुसंधान एक विशिष्ट कार्य है जो उपभोक्ताओं, ग्राहकों एवं जनता को सूचनाओं के द्वारा विपणनकर्ता से जोड़ता है।


(xii) उपभोक्ता अनुसंधान का लक्ष्य उपभोक्ता निर्णयों में सहायता करना है। उपभोक्ता अनुसंधान क्रियाओं का क्षेत्र निर्णयों की प्रकृति द्वारा निर्धारित होता है।