विक्रय प्रशिक्षण की विशेषतायें - Features of Sales Training
विक्रय प्रशिक्षण की विशेषतायें - Features of Sales Training
विक्रय प्रशिक्षण को निम्नलिखित विशेषतायें हैं
1. विक्रय प्रशिक्षण में विक्र से सम्बन्धित सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जाता है।
2. विक्रय प्रशिक्षण विक्रय कार्य में निपुणता प्राप्त करने हेतु दिया जाता है।
3. विक्रय प्रशिक्षण से विक्रय संगठन एवं विक्रेता दोनों को लाभ मिलता है।
4. प्रशिक्षण नये एवं पुराने सभी विक्रेताओं के लिए हितकर होता है।
5. विक्रय प्रशिक्षण से ग्राहकों को अधिकतम सन्तुष्टि प्राप्त होती है।
6. विक्रय प्रशिक्षण समस्याओं के समाधान का प्रभावपूर्ण ढंग है। 7. विक्रय प्रशिक्षण के द्वारा चिन्तन की शैली व अभिरुचि में परिवर्तन लाया जा सकता है।
विक्रय प्रशिक्षण के उद्देश्य-विक्रय प्रशिक्षण के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित है।
1. विक्रय प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य विक्रेताओं के कार्यों को सफल तथा प्रभावोत्पादक बनाना है।
2. विक्रय कला के सिद्धान्तों का ज्ञान कराना है।
3. विक्रय विधि के प्रमुख कारणों की जानकारी देना । 4. संस्था के वस्तु के गुण एवं विशेषताओं का ज्ञान कराना।
5. विक्रय संवर्द्धन विधियों की जानकारी देना ।
6. विक्रेताओं को नवीन विक्रय तकनीको से अवगत कराना।
7. विक्रेताओं के मनोबल को बढ़ाना।
8. संस्था को छोड़ने वाले विक्रेताओं के पद को सम्भालने हेतु प्रशिक्षित विक्रेता तैयार करना ।
वार्तालाप में शामिल हों