वित्तीय प्रणाली के कार्य - functions of the financial system

वित्तीय प्रणाली के कार्य - functions of the financial system


तरलता के प्रावधान तथा तरलता में व्यापार वित्तीय प्रणाली अथवा व्यवस्था के मुख्य कार्य हैं। इसके अतिरिक्त इनमें निम्नलिखित कार्य सम्मिलित हैं:


यह बचतों को निवेश में परिवर्तित करके पूँजी निर्माण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करती है।


यह बचतकर्ता तथा निवेशकर्ता के बीच एक माध्यम का काम करती है। यह छिटपुट बचतकर्ताओं की बचतों को उत्पादन निवेशों में लगाकर गतिशील बनाती हैं।


• यह वस्तुओं एवं सेवाओं के विनिमय के लिए भुगतान की एक कुशल यंत्रावली प्रदान करती है।


• यह सुनिश्चित करती है कि लेन-देन की क्रियाएं सुरक्षित और तत्काल लगातार होती रहें।


यह अंशों की तरलता तथा पूर्वधिकारों के अनुसार जमा के वैकल्पिक प्रारूप प्रदान करती है।


यह विविधीकरण द्वारा जोखिम को वितरित करती है जिसके परिणामस्वरूप बचतकर्ताओं का जोखिम कम हो जाता है। जैसे कि म्यूच्यूअल कोशों के संबंध में ।


यह लेन-देन की लागतों को कम करने तथा बड़े पैमाने पर ऋण तथा उधारों द्वारा प्राप्त होने वाली आय में वृद्धि करने में सहायक है।


यह भौगोलिक सीमाओं के बाहर साधन हस्तांतरित करने की यंत्रावली प्रदान करती है।


• यह बाजार के विभिन्न खिलाडियों जैसे एकाकी व्यक्ति, मध्यस्थ व्यापार गृह तथा सरकार


आदि के लिए आवश्यक विस्तृत सूचनाएँ उपलब्ध कराती है।


• यह बेहतर सूचनाएँ प्रदान करके एक ऐसा पोर्टफोलियो बनाने में सहायक है जिसका जोखिम कम तथा आय अधिक है।