बीमा का महत्व - importance of insurance
बीमा का महत्व - importance of insurance
सभ्यता के विकास के साथ-साथ बीमा का महत्व भी बढ़ता जा रहा है, क्योंकि जोखिमों, दुर्घटनाओं व अनिश्चितताओं में वृद्धि होती जा रही है आज हम ऐसे किसी देश की कल्पना नहीं कर सकते जो बीमा का लाभ नहीं उठा रहा हो। आज बीमा प्रारम्भिक स्वरूप से हट कर सामाजिक व व्यावसायिक जगत के प्रत्येक क्षेत्र में पदार्पण कर चुका है और अपनी उपयोगिता के आधार पर लोकप्रियता प्राप्त करता जा रहा है। बीमा की उपयोगिता से प्रभावित होकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर विन्स्टन चर्चिल ने कहा था “यदि मेरा वश चले तो मैं द्वार-द्वार पर यह अंकित करा दूं कि बीमा कराओ।"
बीमा सम्पूर्ण मानवजाति एवं इससे सम्बन्धित सभी वर्गों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से लाभ पहुँचाता है। संक्षेप में कह सकते है
कि आधुनिक युग में बीमा का महत्व दिन दुगुना रात चौगुना होता चला जा रहा है। बीमा के महत्त्व अथवा लाभों को निम्नांकित वर्गीकरण द्वारा समझा जा सकता है।
1. जोखिम से सुरक्षा- बीमा व्यवसाय को विभिन्न जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करता है। यह सुरक्षा को हानि की पूर्ति के लिए प्रावधान के रूप में होती है।
2. जोखिम का अनेक लोगों में विभाजन बीमा जोखिम को आपस में बांटने में सहायता प्रदान करता है.
व्यवहार में बड़ी संख्या में लोग प्रीमियम देकर बीमा करवाते हैं।
इससे बीमाकोष तैयार हो जाता है। इस कोष का उपयोग उन लोगों की क्षतिपूर्ति के लिए किया जाता है जिनको वास्तव में यह हानि होती है।
इस प्रकार से हानि को बड़ी संख्या में लोगों में बाँट दिया जाता हैं।
3. ऋण लेने में सहायक बैंक एवं वित्तीय संस्थाएं सामान्यः ऋण देने से पहले उन वस्तुओं एवं सम्पत्तियों का बीमा कराने पर जोर देते हैं जिनकी जमानत पर वह ऋण दे रहे हैं। इस प्रकार से बीमा वित्तीय संस्थानों से ऋण एवं अग्रिम प्राप्त करने को सुगम बनाता है।
4. विभिन्न श्रम कानूनो के अंतर्गत देनदारी से सुरक्षा बीमा व्यवसायी को कर्मचारियों के साथ दुर्घटना होने पर जिसके कारण गंभीर चोट, विकलांगता अथवा बीमारी हो जाने पर तथा प्रसूति आदि की स्थिति में क्षतिपूर्ति संबंधी भुगतान के समय सुरक्षा प्रदान करता है।
5. आर्थिक विकास में योगदान- बीमा कंपनियों के पास जमा धन को विभिन्न प्रकार की प्रतिभूतियों एवं परियोजनाओं में निवेश किया जाता है जो दश T के आर्थिक विकास में योगदान देता है।
6. रोजगार के अवसरों की उपलब्धता- बीमा कंपनियां बड़ी संख्या में लोगों को नियमित रोजगार देती हैं। कई लोग बीमा एजेन्ट के रूप में कार्य कर अपनी जीविका अर्जित करते हैं।
7. सामाजिक सुरक्षा जीवन बीमा बुढ़ापे एवं समय से पूर्व मृत्यु के जोखिम से सुरक्षा प्रदान करता है. इसके साथ साथ कर्मचारियों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना के माध्यम से जिसमें दुर्घटना बीमा भी सम्मिलित है, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता हैं।
वार्तालाप में शामिल हों