बीमा एवं मैच्योरिटी - Insurance & Maturity
बीमा एवं मैच्योरिटी - Insurance & Maturity
यह आपके द्वारा कराई गई बीमा की पॉलिसी पर निर्भर करता है। यदि यह जीवन बीमा है तो मैच्योरिटी पर आपको बीमाकृत राशि अथवा एक्युमुलेशन अमाउंट में से जो अधिक होगी वह मिलेगी। यदि यह ऑटो बीमा है तो मैच्योरिटी के बाद, यदि लागू होने योग्य हैं, तो आपकी पॉलिसी नवीकरण पर नो-क्लेम बोनस के अतिरिक्त आपको अन्य कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। यह याद रखें कि कुछ बीमा पॉलिसियां केवल जोखिम से सुरक्षा के लिए होती हैं।
यदि आपको बीमा प्रमाणपत्र नहीं प्राप्त होता अथवा यह खो जाता है तो खो जाने अथवा नहीं प्राप्त होने की स्थिति बताकर डुप्लिकेट बीमा प्रमाणपत्र संबंधित कम्पनी से प्राप्त किया जा सकता है।
अब, भारतीय बीमा क्षेत्र में अनेक कम्पनियां कार्यरत हैं। बढ़ती प्रतियोगिता के कारण ये कम्पनियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बेहतर से बेहतर सेवा देने की कोशिश करती हैं। आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों रूपों में पॉलिसी ले सकते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों