अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय विपणन - International Trade & International Marketing

अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय विपणन - International Trade & International Marketing


अंतरराष्ट्रीय व्यापार का तात्पर्य उस लेन-देन या क्रय-विक्रय से है जो दो या अधिक राष्ट्रों की सीमाओं के भीतर किया जाता है। इसके विपरीत, अंतरराष्ट्रीय विपणन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार संभव होता है। वर्न टपेस्ट्रा के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय व्यापार तथा अंतरराष्ट्रीय विपणन में महत्वपूर्ण संबंध है, लेकिन दोनों एक-दूसरे के समानार्थी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अनेक विपणन कार्य सम्मिलित होते है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय विपणन में अनेक व्यापार कार्य सम्मिलित नही होते है।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार जिसमें दो राष्ट्रों के मध्य वस्तुओं तथा सेवाओं का विनियम सम्मिलित होता है, बिना विपणन कार्य के संपन्न किया जाता है। इसी तरह सरकारी संस्थाओं द्वारा किये जाने वाला अंतरराष्ट्रीय व्यापार बिना विपणन प्रबंध के किया जाता है। संक्षेप में, अंतरराष्ट्रीय व्यापार एक व्यापक शब्द है जिसमें अंतरराष्ट्रीय विपणन सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त विदेशों में सहायक कम्पनी की स्थापना तथा संयुक्त साहस भी इसमें सम्मिलित है।