अभिनवता का अर्थ एवं परिभाषा - Meaning and definition of innovation

अभिनवता का अर्थ एवं परिभाषा - Meaning and definition of innovation


अभिनवता का अर्थ


अभिनवता का अर्थ है नए उत्पाद या तकनीक को लेकर आना ।


कोई भी वस्तु जो विक्रय न हो सके, मै उसे नवप्रवर्तन नहीं करना चाहता थामस एडीसन उपभोक्ताओं की आदतों के आधार पर अभिनवता तीन प्रकार की हो सकती है।


(1 ) लगातार न चलने वाला नवप्रवर्तन:- इस प्रकार के उत्पाद उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग किए जाना तक समय पर बंद हो जाते है। इसलिए एक पूरी तरह से नया उत्पाद लाने की आवश्यकता पड़ती है। इस उत्पाद को लाने का मुख्य उद्देश्य बाजार में दोबारा आना तथा प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करना होता है।

उदाहरणर्थ:- मोबाईल फोन के आने से संचार प्रक्रिया पूरी तरह से बदल गई है। इसके साथ-साथ इंटरनेट के आने से भी संचार पुरी तरह से परिवर्तित हो गया।


(2) लगातार चलने वाला नवप्रवर्तनः जब बाजार में बिकने वाले वर्तमान उत्पाद में ही कुछ नए गुण जोड दिए जाते है। इससे उपभोक्ताओं की क्रय करने की आदतों में भी परिवर्तन नहीं होता और उत्पाद पहले से बेहतर हो जाता है उदाहरणर्थ:- एक लगातार बिकने वाले शैम्पू का यदि रंग, नाम, खुशबू तथा पैंकिग में बदलाव ला दिए जाता है।


( 3 ) गतिशील नवप्रवर्तन:- यह अभिनवता पहली दो प्रकार की अभिनवताओं के बीच का परिवर्तन हैं। यह न ही बहुत अधिक बदलाव लेकर आता है न ही बहुत कम परिवर्तन ।


उदाहरण- पुराने टाईप राईटर के स्थान पर नया इलैक्ट्रोनिक टाईप राईटर का आना।