भर्ती का अर्थ एवं परिभाषाएँ - Meaning and definitions of recruitment
भर्ती का अर्थ एवं परिभाषाएँ - Meaning and definitions of recruitment
भर्ती संस्था के लिये योग्य व्यक्तियों की खोज करने, उन्हें रिक्त पदो की जानकारी देने तथा उन्हें उन पदो के लिये आवेदन करने के लिये प्रोत्साहित करने की प्रक्रिया है।
प्रो. एडविन फ्लिप्पो के अनुसार, “भर्ती संभावित कर्मचारियों की खोज करने तथा उन्हें संगठन कार्यों के लिये आवेदन करने के लिये उत्प्रेरित करने की प्रक्रिया है।"
प्रो. ब्यूल के अनुसार, “किसी विक्रय पद के लिये सर्वोत्तम उपलब्ध प्राथियों की सक्रिय खोज करना ही भर्ती है।”
इस प्रकार स्पष्ट है कि विक्रताओं की भर्ती वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा संस्था में विक्रेता के रिक्त पदों के लिये योग्य एवं उचित व्यक्तियों की खोज की जाती है तथा उन्हें इन रिक्त पदों की जानकारी देकर आवेदन के लिये प्रेरित किया जाता है जिससे विक्रय लक्ष्यों की पूर्ति के लिये योग्य विक्रय बल का निर्माण किया जा सकें।
भर्ती की विशेषताएँ भर्ती की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित है 1. यह योग्य विक्रेताओं के खोज की प्रक्रिया है।
2. इसमें विक्रेताओं को आवेदन के लिये प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाता है।
3. इसमें भर्ती के विभिन्न स्रोतों को निर्धारण करके उन्हें बनाये रखने का प्रयास किया जाता है। 4. यह एक सकारात्मक प्रक्रिया है जिसमें चयन अनुपात को बढ़ाने का उद्देश्य रहता है।
5. भर्ती वर्तमान तथा भावी दोनो प्रकार की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये की जा सकती है। 6. भर्ती संस्था में निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है।
वार्तालाप में शामिल हों