विक्रय प्रशिक्षण का अर्थ एवं परिभाषायें - Meaning and Definitions of Sales Training

विक्रय प्रशिक्षण का अर्थ एवं परिभाषायें - Meaning and Definitions of Sales Training


किसी कार्य को विवेकपूर्ण एवं सही ढंग से करने के लिए सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक ज्ञान एवं कौशल की आवश्यकता होती है। जिसे प्रशिक्षण के द्वारा सीखा जा सकता है। प्रशिक्षण किसी विशेष कार्य को करने हेतु कर्मचारी के ज्ञान एवं कौशल में अभिवृद्धि करने की एक क्रिया है। अतः यह कहा जा सकता है कि प्रशिक्षण एक ऐसी क्रिया है जिसके द्वारा किसी कार्य को करने के कौशल में वृद्धि की जाती है। जब विक्रय का कार्य करने हेतु कौशल का विकास करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है तो उसे विक्रय प्रशिक्षण कहते हैं।