विक्रय क्रियाओं पर नियन्त्रण का अर्थ - Meaning of control over sales activities

विक्रय क्रियाओं पर नियन्त्रण का अर्थ - Meaning of control over sales activities


'नियन्त्रण' से आशय घटनाओं को योजनाओं के अनुरूप बनाने से है। अन्य शब्दों में कोटलर लिखते है कि नियन्त्रण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा वास्तविक परिणामें को इच्छित परिणामों के निकट लाने के प्रयास किये जाते है। इस प्रकार नियन्त्रण “निष्पादन मूल्यांकन, जाँच पड़ताल, सत्यापन प्रमाप-निर्धारण, निर्देशन एवं विचलन को दूर करने की कार्यवाही है जिससे संगठन के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके।


विक्रय क्रियाओं से नियन्त्रण से आशय विक्रय योजनाओं लक्ष्यों व नीतियों के अनुसार विक्रय क्रिया-कलापों, प्रक्रियाओं व विक्रय कर्मचारियों के कार्यों को निर्देशित करने निर्धारित प्रमापों के आधार पर उनका मूल्यांकन करने तथा उचित पर्यवेक्षण करने से है।

अतः यह स्पष्ट है कि विक्रय क्रिया नियन्त्रण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा विक्रय विभाग को वास्तविक उपलब्धियों को अपेक्षित उद्देश्यों के अनुसार ढालने की कोशिश की जाती है।


विक्रय क्रियाओं के संचालन पर नियन्त्रण बनाये रखने के लिए विक्रय के क्षेत्रों में निष्पादन मानक स्थापित किये जाते है। वास्तविक परिणामों की तुलना निर्धारित प्रमापों से की जाती है, विचलन एवं उसके कारणो को ज्ञात किया जाता है तथा उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाता है। विक्रय शक्ति नियन्त्रण विक्रय संचालन नियन्त्रण का महत्वपूर्ण घटक है।