विपणन परीक्षण का अर्थ , विपणन परीक्षण के प्रकार - Meaning of Marketing Testing, Types of Marketing Testing

विपणन परीक्षण का अर्थ , विपणन परीक्षण के प्रकार - Meaning of Marketing Testing, Types of Marketing Testing


यह एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा जोखिम को नियंत्रित किया जाता है। यह कम से कम खर्च व जोखिम के द्वारा की गई प्रयोग विपणन होता है। इसके अंतर्गत उत्पाद के विक्रय के लिए चुने गए खंड में उत्पाद का प्रयोग किया जाता है।


विपणन परीक्षण के प्रकार


1. बिक्री लहर अनुसंधान


2. सिमुलेशन विपणन परीक्षण नियंत्रित परीक्षण


3. नियंत्रित विपणन परीक्षण


4. बाजारों का निरीक्षण


(1) बिक्री लहर अनुसंधान:- इस प्रकार के परीक्षण में उत्पाद को फ्री में ग्राहकों को उपयोग करने के लिए दिया जाता है। इसके अंतर्गत यह देखा जाता है कि प्रतियोगियों के मुकाबले ग्राहक यह उत्पाद कितना क्रय करता है।


(2) सिमुलेशन विपणन परीक्षण:- इसके अंतर्गत गणीतय अनुमान के द्वारा बाजार हिस्सों की गणना की जाती है कि नए उत्पाद के उपयोग बाजार के कितने हिस्से के ग्राहकों द्वारा की गई है।


(3) नियंत्रित विपणन परीक्षण:- इसके अंतर्गत उत्पाद की एक नियंत्रित संख्या का ही उत्पादन किया जाता है

तथा देखा जाता है कि प्राथमिक या प्रारम्भिक अवस्था में कितने ग्राहक उत्पाद को क्रय करते है।


(4) बाजारों का निरीक्षण:- इसके अंतर्गत कम्पनी कुछ प्रतिनिधि शहरों को चुनकर उत्पाद बिक्री शुरू करती है।


बाजार निरीक्षण के अंतर्गत ये तत्व ध्यान रखे जाते हैं।


• शहरों की संख्या


• चयनित शहरों का निर्णय


• निरीक्षण का समय


• सूचनाओं का प्रकार तथा प्रतिक्रिया


• प्रतिक्रिया का स्त्रोत


खुले बाजार की अभिनवता


इस अभिप्राय उस प्रक्रिया से है जिसके अंतर्गत नए उत्पाद या उत्पादन के तरीके को बाजार में लेकर आया जाता है। बाजार में उसे प्रस्तावित किया जाता है। इसके अंतर्गत विज्ञापन, बिक्री संवर्धन तथा अन्य विपणन प्रक्रियाओं पर खर्च किया जाता है।


खुले बाजार की अभिनवता की प्रक्रिया


• विपणन मिश्रण का विकास


• सात पी एस का विकास


• उत्पाद के प्रसारण से पहले का नियोजन तथा तैयारी


• बजट


• उत्पादन प्रसारण करना तथा उत्पाद प्रसारण के बाद का प्रबन्धण


खुले बाजार की अवधारणाएं


1. आदर्श अवस्था


2. व्यवसाय प्रक्रिया अवस्था


3. संलग्न अवस्था