विक्रय प्रबन्ध का अर्थ - Meaning of Sales Management

विक्रय प्रबन्ध का अर्थ - Meaning of Sales Management


विक्रय प्रबन्ध दो शब्दो से मिलकर बना है विक्रय+प्रबन्ध 'विक्रय' से अर्थ वस्तु को प्रतिफल के बदले में हस्तान्तरित करने से है जबकि 'प्रबन्ध' से अर्थ उस कला और विज्ञान से है जो पूर्व निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्पादन के विभिन्न घटकों में समन्वय स्थापित करता है और विभिन्न व्यक्तियों के व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों के नियोजन, संगठन, निर्देशन, समन्वय एवं नियन्त्रण से सम्बन्धित है। विक्रय प्रबन्ध की परिभाषा


विक्रय प्रबन्ध के सम्बन्ध में प्रमुख परिभाषाएँ इस प्रकार हैं।


1. फ्रेड एम. जोन्स के मत में “विक्रय प्रबन्ध का अर्थ उत्पादित वस्तु या सेवा को उपभोक्ता तक पहुँचाने से सम्बन्धित सभी कार्यों को कुशलतापूर्वक एवं वैज्ञानिक तरीके से नियोजित संगठित और कार्यान्वित करने से है जिससे की न्यमूनतम लागत पर अधिकतम बिक्री और लाभ अर्जित किया जा सके।"


1. अमरीकन विपणन संघ की परिभाषा समीति के अनुसार “विक्रय प्रबन्ध से अर्थ एक व्यवसायिक इकाई के वैयक्तिक विक्रय के नियोजन, निर्देशन एवं नियन्त्रण से है

जिसमें विक्रय शक्ति की भर्ती, चयन प्रशिक्षण, साज सज्जा, कार्य वितरण, मार्ग निर्धारण, पर्यवेक्षण, पारितोषण एवं अभिप्रेरणा शामिल है।"


2. इससे यह स्पष्ट है कि विक्रय प्रबन्ध सामान्य प्रबन्ध शाखा है जिसका सम्बन्ध विक्रय प्रयासों के नियोजन, निर्देशन एवं नियन्त्रण करने एवं विक्रय शक्ति का विकास एवं प्रबन्ध करने से है जिससे कि बिक्री और लाभ अधिकतम हो सके, परन्तु व्यय न्यूनतम हों।