विक्रेताओं के नियन्त्रण एवं पर्यवेक्षण की विधिया - Methods of Control and Supervision of Vendors

विक्रेताओं के नियन्त्रण एवं पर्यवेक्षण की विधिया - Methods of Control and Supervision of Vendors


विक्रेताओं की क्रियाओं पर नियन्त्रण एवं पर्यवेक्षण रखने के लिए निम्नलिखित विधियाँ प्रयुक्त होती है।


1. व्यक्तिगत सम्पर्क द्वारा इसके अन्तर्गत व्यक्तिगत सम्पर्क एवं पर्यवेक्षण का कार्य विक्रेता के कार्य स्थल पर जाकर किया जाता है। यह कार्य स्वयं विक्रय प्रबन्धक द्वारा अथवा बड़ी संस्था में यह कार्य क्षेत्रीय, विभागीय अथवा शाखा प्रबन्धको द्वारा किया जाता है। तथा निरिक्षण करने पर जो भी त्रुटियाँ ठीक करनी होती है उसे तत्काल ठीक किया जाता है। विक्रेता को अपनी गल्तियों को ठीक करने के लिए तत्काल सुझाव दिये जाते है। व्यक्तिगत सम्पर्क द्वारा निरीक्षण की यह विधि छोटी व मध्यम श्रेणी के फर्मों तो प्रभावशाली रहती है किन्तु एक बड़ी संस्था में यह खर्चीली सिद्ध होती है।


2. विक्रय लक्ष्यों द्वारा इसके विक्रेता के साप्ताहिक, पाक्षिक या मासिक लक्ष्य निर्धारित कर दिये जाते है तथा उसके कार्यालय के अभिलेख से यह जात किया जाता है उसने उन लक्ष्यों की प्राप्ति में क्या प्रगति की है। लक्ष्यों से दूर रहने पर विक्रेता को विक्रय प्रवासो में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये जाते है।


3. पत्राचार द्वारा इस विधि के अन्तर्गत विक्रेताओं से पत्राचार करके आवश्यक सूचनायें मागी जाती है तथा उन सूचनाओं कर विश्लेषण करके आवश्यक निर्देश दिये जाते है। 


4. प्रतिवेदनो के द्वारा इस विधि में विक्रेताओं से समय-समय पर विभिन्न प्रकार के प्रतिवेदन जैसे प्रगति प्रतिवेदन,

कार्य योजना प्रतिवेदन, व्यय प्रतिवेदन आदि मगायें जाते हैं। इन प्रतिवेदनों का अध्ययन एवं विश्लेषण करके विक्रेताओं के कार्य का मूल्यांकन किया जाता है।


5. समूह निरीक्षण - इसके अन्तर्गत विक्रेता समुदाय का मासिक सम्मेलन बुलाया जाता है तथा उसमें विक्रय प्रगति तथा विक्रय कार्य में आने वाली कठिनाइयों पर विचार किया जाता है तथा उन्हें उपयुक्त निर्देश दिये जाते है।


6. विक्रय नीतियाँ - विक्रय विभाग द्वारा विक्रय नीतियों का निर्माण किया जाता है जो विक्रेताओं के कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं। विक्रय नीतियों में साख नीति, मूल्यनीति, छूट एवं समायोजन तथा बिक्री के सामान्य शर्ते सम्मिलित होती हैं। विक्रेता इन नीतियों का पालन कर रहा है या नहीं, इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।