बहु गुण मनोवृति अवधारणा - Multiple Attitude Concept
बहु गुण मनोवृति अवधारणा - Multiple Attitude Concept
1. फिसबेल मॉडल
इस मॉडल के अनुसार उपभोक्ता की कुछ विशेष उत्पाद के लिए इच्छित गुणों तथा विश्वास यदि उत्पाद में पाया जाता है तो उपभोक्ता उत्पाद में अपनी रूचि दिखाता है। उपभोक्ता जब एक उत्पाद को क्रय करता है तो वह उसमें कुछ विशेष गुण तथा उपयोगिताएं देखता है तथा तभी उत्पाद का क्रय करने का निर्णय लेता है। इसमे उत्पाद या ब्रांड के प्रति उसकी जागरूकता का होना आवश्यक है।
2. मनोवृति व्यवहारात्मक मॉडल
यह मॉडल दूसरे मॉडलों से अलग है यह उत्पाद के प्रति उपभोक्ता के व्यवहार का अध्ययन न करके उपभोक्ता का असली व्यवहार क्या है उसका पता लगाता है।
3. कारण क्रिया अवधारणा मॉडल
यह फैबीन के मॉडल का ही विस्तृत रूप है। इस मॉडल के अंतर्गत उपभोक्ता के द्वारा
व्यवहारात्मक संज्ञात्मक व प्रभावितत्मक करने वाले तत्वों का सही सही पता लगाया जाता है
• क्रेता के भावनाओं उसके परिवार, मित्रों, सहकर्मियों द्वारा पता लगाया जाता है। इनसे उसकी क्रियाओं का अध्ययन किया जाता हैं।
• क्रेता अनुसंधानकर्ता उन तत्वों का पता लगाता है जो व्यक्तिपरक होते है।
• सही तथ्यों का पता लगाते है जो कि इच्छित तथा सही है।
4. उपभोग की कोशिश अवधारणा
यह अवधारणा उन तथ्यों के लिए बनाई गई है जहां परिणाम अनिश्चित है। यह दर्शाता है कि उपभोक्ता, उपभोग के लिए प्रयत्न कर रहा है। कई बार वातावरण तथा अन्य तत्व सही परिणामों को रोक कर रखते हैं। इस प्रकार क्रेयता उपभोग को त्याग कर देता है
तथा अपनी पसंद से अजागृत हो जाता है। इस तरह क्रेता उत्पाद के प्रति कोशिश करता है पर उपभोग नहीं कर पाता।
5. विज्ञापन के प्रति मनोवृति मॉडल
विज्ञापन उपभोक्ता की मनोवृति को बहुत अधिक प्रभावित करता है। विज्ञापन के द्वारा उपभोक्ता परिवारिक उत्पाद तथा ब्रांड के प्रति बहुत अधिक प्रभावित होता है। विज्ञापन के द्वारा क्रयकर्ता का समाजीकरण होता है तथा वह परिवार, मित्रगण के साथ विचार विमर्श करता है। उत्पाद के बारे में विज्ञापन से उसकी मनोवृति पर बहुत प्रभाव पडता है।
वार्तालाप में शामिल हों