विक्रेताओं के पारिश्रमिक योजना के उद्देश्य - Objectives of Vendor's Remuneration Scheme

विक्रेताओं के पारिश्रमिक योजना के उद्देश्य - Objectives of Vendor's Remuneration Scheme


विक्रेताओं की पारिश्रमिक देने की योजना बनाते समय उनके उद्देश्यों को सुनिश्चित करना आवश्यक होता है। इस योजना के निम्नलिखित उद्देश्य हो सकते है।


1. प्रत्येक विक्रय क्षेत्र में संस्था की वर्तमान तथा भावी स्थिति को मजबूत बनाना।


2. अधिकतम लाभकारी विक्रय को प्रोत्साहित करना।


 3. स्वामीभक्त विक्रेता वर्ग का निर्माण एवं उसमें स्थायीत्व लाना।


4. न्यूतम लागत पर उपभोक्ता तक माल पहुँचना । 


5. विक्रेताओं को उनकी सेवा का उचित प्रतिफल मिल रहा है ऐसा उनमें विश्वास पैदा करना ।


6. परिस्थितियों के अनुसार सरलता से पारिश्रमिक योजना का संचालन करना ।


7. विक्रेताओं पर प्रभावशाली नियन्त्रण रखना।


8. विक्रेता को संस्था के अनुरूप उपयुक्त बनाना। 


9. अधिक कुशल विक्रेता को अधिक पारिश्रमिक देना।


10. विक्रय के अतिरिक्त अन्य दायित्वों को लेने के लिए विक्रेताओं को प्रेरित करना।