राय नेतृत्व - opinion leadership

राय नेतृत्व - opinion leadership


यह एक प्रक्रिया है जिसमें एक व्यक्ति उपभोग निर्णय के लिए दूसरों की मनोवृति तथा क्रय


क्रियाओं को प्रभावित करता है जो राय खोजने वाले या राय लेने वाले कहलाते है।


राय नेता


राय लेने वाला


राय खोजने वाला


राय नेता की विशेषताएं


एक राय नेता की विशेषताएं निम्नलिखित हो सकती है


(1) जननाकीयः- राय नेता संदर्भ शक्ति प्रदान करता है। राय नेता शिक्षा तथा स्थिति में बहुत अधिक आगे होते है। जननांकीय तत्वों जैसे आयु, आय, पत्नी की शिक्षा, घर का वर्तमान पता, बच्चों की आयु आदि तत्व एक राय नेता का वर्णन करते है।


(2) उत्पाद से संबंधित विशेषताएं:- राय नेता को उत्पाद के स्तर या श्रेणी की जानकारी होती है। ऐसा व्यक्ति जो उत्पाद या उत्पाद की श्रेणी में बहुत अधिक रूची रखते है।

राय नेता को उत्पाद के बारे में निम्नलिखित जानकारी होनी चाहिए ।


• ज्यादा से ज्यादा जानकारी


ज्यादा शामिल होना


• संचार के रूप में दोहराया जाना


• पढे जाने वाला ज्यादा से ज्यादा सामान


( 3 ) व्यक्तित्व से संबंधित विशेषाएं:- राय नेता के अंदर आत्म विश्वास तथा उसका सामाजिक होना आवश्यक है। राय नेता को उत्पाद की विशेषताओं के बारे में पूर्ण जानकारी होनी आवश्यक है तथा उन विशेषताओं को वह अपनी इच्छा से ओर लोगों को बताएं।