बीमा के सिद्धांत - principles of insurance

बीमा के सिद्धांत - principles of insurance


1. पूर्ण सद्विश्वास का सिद्धांत : पूर्ण विश्वाश का सिधांत: इस सिद्धांत के तहत बीमा कंपनी और व्यक्ति दोनों के बीच में पूरा विश्वास होना चाहिए. जब कोई बीमा कंपनी किसी का बीमा करती है तो उसे पूरे विश्वास के साथ जानकारी देनी चाहिए. बीमा के बारे में पूरी सच्चाई बतानी चाहिए कि हमारी कंपनी किस तरह का जोखिम कवर करती है क्या-क्या कंडीशन लागू होती है और इस बीमा प्लान के अंदर क्या करने से आपको दिक्कत इन सभी के बारे में बीमा कंपनी का कर्तव्य है कि वह हमें पूरी सच्चाई बताएं.


इसी तरह से जब कोई व्यक्ति अपना बीमा करवाता है तो उसे भी बीमा कंपनी को पूरी सच्चाई बताने चाहिए की उसे किसी भी तरह का तो नहीं है, क्या उसने पहले भी कोई बीमा करवाया है

यानी कि अपने बारे में बीमा कंपनी जॉब ही पूछे पूरी पूरी सच्चाई बताना.


2. क्षतिपूर्ति का सिद्धांत: Principle of Indemnity इस सिद्धांत के तहत यह होता है कि जिस व्यक्ति या कंपनी में बीमा करवाया है उसे केवल उसकी कारण के लिए क्षति पूर्ति या मुआवजा मिलेगा जिसके लिए उसने बीमा करवाया. आसान भाषा में समझे तो हम मान के चलते हैं किसी व्यक्ति ने अपनी दुकान का फायर इंश्योरेंस करवाया है और कुछ समय बाद उनकी दुकान में लाखों रुपए की चोरी हो जाती है बीमा कंपनी चोरी हुए सामान का कलीम नहीं देगी.


3. योगदान के सिद्धांत / Principle of Contribution : इस सिद्धांत के तहत यह होता है

कि अगर व्यक्ति ने किसी वस्तु के लिए एक से अधिक बीमा पॉलिसी ले रखी है तो वह नुकसान होने के दौरान एक से अधिक क्लेम नहीं ले सकता.


हम मान के चलते हैं कि राजेश ने अपनी दुकान का कंपनी नंबर 1 से तीन लाख रूपय का बीमा करवाया है। और कंपनी नंबर दो से उसने 200000 रूपय का बीमा करवाया है और जब उसकी दुकान में किसी भी तरह का नुकसान हो जाता है तो वह या तो कंपनी नंबर 1 से मुआवजा ले सकता है या फिर कंपनी नंबर 2 से एक साथ वह दोनों कंपनियों से मुआवजा नहीं ले सकता.


4. प्रस्थापन का सिद्धांत / Principle of Subornation : इस सिद्धांत के अंदर यह होता है

कि बीमा करवाने वाला व्यक्ति अपनी वस्तु का क्लेम लेने के बाद में उस वस्तु का मालिक नहीं रहता अब उस वस्तु पर पूर्ण अधिकार बीमा कंपनी का हो जाता है.


जैसे कि मान के चलते हैं राजेश ने अपनी किसी मशीन का इंश्योरेंस करवाया है और आग लगने के कारण उसकी मशीन खराब हो गई. राजेश को बीमा कंपनी से पूरा क्लेम मिल गया अब खराब हुई मशीन को राजेश बेत नहीं सकता उस मशीन को बेचने का अधिकार बीमा कंपनी को है.


5. न्यूनतम हानि का सिद्धांत / Principle of Loss Minimization : यह सिद्धांत हमें बताता है कि बीमा धारक को अपनी संपत्ति का कम से कम नुकसान होने की कोशिश करनी चाहिए. मान के चलते हैं। कि सुनील ने अपनी दुकान के लिए आग बीमा करवाया है और कुछ समय बाद उनकी दुकान में आग लग गई तो इस दौरान सुनील को यह कोशिश करनी चाहिए कि वह जल्द से जल्द फायर ब्रिगेड को सूचित करें, पुलिस को इसके बारे में बताएं, और ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहायता लें ताकि उसकी दुकान कम से कम नुकसान हो.