ब्रिकी इलाका - sales area
ब्रिकी इलाका - sales area
विक्रय प्रदेश का प्रबन्ध विक्रय नियोजन एवं नियन्त्रण का मूल आधार है। विक्रय क्षेत्रो का उचित निर्धारण करके विक्रय अवसरों में वृद्धि की जा सकती है तथा विभिन्न ग्राहकों को सेवा प्रदान करने व सम्भावी ग्राहकों की खोज करने में संस्था की तुलनात्मक शक्तियों एवं कमियों का पता लगाया जा सकता है। विक्रय प्रयत्नों को विक्रय अवसरों से समायोजित करने, विपणन व्यूहरचनाओं को प्रभावी बनाने, विक्रय नियोजन को यर्थाथपूर्ण बनाने तथा विक्रयकर्ताओं के निष्पादन का उचित मूल्यांकन करने में विक्रय क्षेत्र प्रबन्धक का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
विक्रय प्रदेश से आशय एवं परिभाषा विक्रय क्षेत्र ग्राहकों का एक व्यापक भौगोलिक वितरण है जो कि राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक हो सकता है। 'विक्रय प्रदेश' उसका एक भाग होता है।
जी. बी. गाइल्स के अनुसार, "एक विक्रय प्रदेश किसी बड़े विक्रय क्षेत्र का हिस्सा हो सकता है।"
बी. आर. केनफील्ड के अनुसार “विक्रय प्रदेश एक भौगोलिक क्षेत्र है जिसमें वर्तमान और सम्भावित ग्राहक सम्मिलित होते है जिनकी सेवा एक विक्रयकर्ता, शाखा डीलर या वितरक प्रभावी ढंग से एवं मितव्ययितापूर्वक कर सके।"
स्टिल एवं कंडिफ के अनुसार एक विक्रय प्रदेश एक विशेष प्रकार के ग्राहकों एवं सम्भावित ग्राहको का समुदाय है जो कि एक विक्रेता को सुपुर्द किया जाता है।"
इससे यह स्पष्ट है कि विक्रय प्रदेश विद्यमान तथा सम्भाव्य ग्राहको का समूहीकरण है। यह विशेष भौगोलिक क्षेत्र में बसे ग्राहकों की सेवा का दायित्व किसी विशिष्ट विक्रयकर्ता, शाखा कार्यालय, व्यापारी या वितरक को सौपने की प्रक्रिया है।
वार्तालाप में शामिल हों