बिक्री बल का प्रशिक्षण एवं विकास - Sales Force Training and Development

बिक्री बल का प्रशिक्षण एवं विकास - Sales Force Training and Development


विक्रेता के चयन के पश्चात् प्रशिक्षण के द्वारा उसके गुणों एवं योग्यताओं को और भी अधिक विकसित किया जा सकता है। प्रशिक्षण के द्वारा विक्रेता को विक्रय कला के सिद्धान्तो, विधियो एवं व्यवहार का व्यवस्थित ज्ञान करवाया जा सकता है।


वर्तमान समय में विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण की अनिवार्यता और बढ़ गयी है। विक्रय की नई तकनीको से अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण देना आवश्यक होता है। प्रशिक्षण को आवश्यकत आधार भूत एवं सार्वभौमिक है। अनुभव हीन विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से सिखाया जाना चाहिए किस तरह विक्रय कर्ता की भाति कार्य करना चाहिए और किस तरह सफल विक्रेता बना जा सकता है।