विक्रेताओं का पारिश्रमिक - sellers' remuneration

 विक्रेताओं का पारिश्रमिक - sellers' remuneration


• विक्रेता की निपुणता व योग्यता पर विक्री की मात्रा निर्भर करती है तथा विक्रय की यात्रा पर व्यवसाय की सफलता। इसी कारण अच्छी संस्थायें प्रतिभाशाली तथा प्रशिक्षित विक्रेताओं की नियुक्ति करती है। अच्छे विक्रेताओं को आकर्षित करने के लिए उन्हें पर्याप्त पारिश्रमिक कार्य की अच्छी दशाये, प्रगति के अवसर तथा पदोन्नति आदि के माध्यम से प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है। आज को अर्थ व्यवसाय में जहाँ सुख-सुविधा सम्पन्नता का माध्यम ही धन हो वहाँ विक्रेताओं को दिया जाने वाला पारिश्रमिक उनकी सेवाओं को प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण घटक है। इस दृष्टि से विक्रेताओं का पारिश्रमिक एवं उनके निर्धारण की पद्धति एक महत्वपूर्ण समस्या होता है।