मनोवृति के तीन अंग - Three parts of attitude
मनोवृति के तीन अंग - Three parts of attitude
यह मनोवृति का एक माडल है जिसके तीन तत्व संज्ञानात्मक, प्रभाव, व्यवहार है।
(1) संज्ञनात्मक अंगः:- संज्ञनात्मक का अर्थ है पहले के अनुभवों से अनुमान लगाना उपभोक्ता अपने पहले के अनुभवों, विश्वास तथा अनुमानों के आधार पर ही उत्पाद को खरीदने का विचार करते है उदाहरण के रूप में अमूल मक्खन का स्वाद अच्छा है आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है तथा उचित मूल्य भी है आदि
(2) प्रभावित्मक अंग:- यह अंग उपभोक्ता की भावनाओं से संबंधित है। उपभोक्ता की भावनाएं जैसे उदासी और खुशी का अनुभव भावनाएं बदलती रहती हैं। क्रय निर्णय को भी उपभोक्ता की भावनाएं बहुत प्रभावित करती है।
(3) व्यवहारात्मक अंग:- उपभोक्ता द्वारा अलग प्रकार की प्रतिक्रिया देना, व्यवहारात्मक अंग होता है। उपभोक्ता किसी उत्पाद को कितना पसंद करता है यह उसके क्रय निर्णय को बहुत अधिक प्रभावित करता है। उदाहरणर्थ उपभोक्ता अमूल मक्खन का क्रय अगली बार तभी करे यदि उसने उत्पाद को बहुत पसंद किया हो।
वार्तालाप में शामिल हों