वैयक्तिक विक्रयकर्ताओं के प्रकार - Types of Individual Sellers
वैयक्तिक विक्रयकर्ताओं के प्रकार - Types of Individual Sellers
विक्रयकर्ताओं के कार्य भिन्न-भिन्न प्रकार के होने के कारण विक्रयकर्ता भिन्न-भिन्न प्रकार के होते है। इसके साथ-साथ एक कारण यह भी है कि विक्रयकर्ताओं के कार्य व्यवसायिक उन्नति के कारण बदलते रहते है। इन्ही सभी बातो को ध्यान में रखते हुए विक्रयकर्ताओं को उनके कार्य के अनुसार निम्न तीन प्रकार में बाँट सकते है।
1. आदेश प्राप्त करने वाले विक्रयकर्ता - ये वे विक्रयकर्ता है जो सम्भावित ग्राहको को नयी वस्तु, नयी सेवा या नये विचार के लिए ढूँढते है, उनको प्रभावित करते है और वस्तु के आदेश प्राप्त करते है। इन्ही विक्रयकर्ताओं को सृजनशील विक्रयकर्ता भी कहते है। इसका कारण यह है कि यह माँग का सृजन करते हैं।
एक अच्छा आदेश प्राप्त करने वाला विक्रयकर्ता चातुर्यपूर्ण, स्वामिभक्त, परिश्रमी, ईमानदार, प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला, साहसी, नम्र, हृष्ट-पुष्ट व अपने क्षेत्र को पूर्ण रूप से समझने वाला होना चाहिए। जहाँ तक सम्भव हो वह एक ही निर्माता को माल बेचने वाला होना चाहिए। उसे अपने आप में पूर्ण विश्वास होना चाहिए तथा आशावादी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। आदेश प्राप्त करने वाले विक्रयकर्ता भी तीन प्रकार के होते है।
(i) निर्माता के लिए आदेश प्राप्त करने वाले यह औद्योगिक वस्तुओं व औद्योगिक कच्चे माल के सम्बन्ध मे पाये जाते है। इनका काम औद्योगिक क्रेता के माल की पूर्ति करनी वाली फर्मों की लिस्ट में अपने संस्था का नाम जुड़वाना है।
ऐसे क्रेता बचत एवं लाभों में अपनी रुचि रखने वाले होते है। ऐसे विक्रयकर्ता में तान्त्रिक ज्ञान होना भी अनिवार्य है।
(ii) थोक विक्रेता के लिए आदेश प्राप्त करने वाले विक्रयकर्ता कुछ थोक विक्रेता अपने फुटकर विक्रेताओं की सुविधा के लिए ऐसे विक्रयकर्ता नियुक्त करते हैं। इन विक्रयकर्ताओं का काम थोक विक्रेताओं के लिए फुटकर विक्रेताओं से आदेश प्राप्त करना है।
(iii) फुटकर विक्रेताओं के लिए आदेश प्राप्त करने वाले विक्रयकर्ता यह विक्रयकर्ता फुटकर विक्रेताओं के लिए आदेश प्राप्त करता है।
जब वस्तु नयी होती है तो उपभोक्ताओं को समझाकर आदेश प्राप्त किया जा सकता है। इसी प्रकार यदि वस्तु स्टॉक में बहुत इकट्ठी हो गयी है तो ग्राहको को उस वस्तु की उपयोगिता समझाकर यही विक्रयकर्ता आदेश लाते हैं।
2. आदेश लेने वाले विक्रयकर्ता जब किसी वस्तु की मांग विज्ञापन, विक्रय संवर्द्धन या अन्य किसी प्रकार से बन गयी है तथा उस वस्तु के आदेश लेने वाले यही विक्रयकर्ता होते है। वैयक्तिक विक्रय का अधिकांश विक्रय यही लोग करते है। कभी कभी यही लोग माल की तुरन्त सुपुर्दगी करके उसका भुगतान भी लेते है। यह तीन प्रकार के होते है
1. निर्माता के 2. थोक व्यापारी के 3. फुटकर विक्रेता के।
3. सहारा देने वाले विक्रयकर्ता यह विक्रयकर्ता आमतौर पर निर्माता के लिए कार्य करते हैं और इनका कार्य वस्तु की बिक्री के लिए सहारा देना है। इसके लिए वह वस्तु की तकनीकी व अन्य अच्छी बातों को सम्भावित क्रेताओं को बताते है और संस्था की ख्याति बनाने का प्रयास करते हैं। वे स्वयं न आदेश लेते है और न बिक्री करते है। आदेश का कार्य आदेश लेने वाले विक्रयकर्ता बाद में करता है। सहारा देने वाले विक्रयकर्ता भी दो प्रकार के होते हैं।
• एक वे जो संस्था की ख्याति की वृद्धि करते है और माँग उत्पन्न करते है तथा थोक विक्रेता के विक्रयकर्ता को प्रशिक्षण भी देते है। इनका मुख्य कार्य निर्माता एवं थोक व फुटकर विक्रेताओं के बीच संचार माध्यम के रूप में करना है।
• दूसरे प्रकार के विक्रयकर्ता तान्त्रिक विशेषज्ञ (Technical Specialists) होते है। यह वैज्ञानिक इन्जिनियर होते है। इनमें वस्तु की तान्त्रिक बातो व उसके लाभो को बताने की क्षमता होती है। साधारणतया आदेश प्राप्त करने वाला विक्रयकर्ता अपनी संस्था को क्रेताओं की कठिनाइयों बताता है तब इस प्रकार का तान्त्रिक विशेषज्ञ वहाँ भेजा जाता है जो उनकी कठिनाइयों व सन्देहों को दूर करता है। तीनो प्रकार के विक्रयकर्ता तीन अलग तरह के कार्य करते है। लेकिन यह सम्भव है कि यह तीनो या उनमें से कोई दो कार्य एक ही विक्रयकर्ता को दे दिये जाए।
वार्तालाप में शामिल हों