विक्रय प्रशिक्षण के प्रकार - types of sales training
विक्रय प्रशिक्षण के प्रकार - types of sales training
विक्रय प्रशिक्षण मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है।
1. प्रारम्भिक प्रशिक्षण इस प्रशिक्षण में निम्न बातों के ज्ञान पर विशेष ध्यान दिया जात है। 1 संस्था के लक्ष्य एवं नीतियाँ 2. विक्रय कला के सिद्धान्त, तकनीकि एवं विभिन्न विक्रय पद्धतियाँ 3. ग्राहको के स्वभाव एवं प्रवृत्ति का ज्ञान 4. वस्तु के बारे में जानकारी 5. वितरण प्रणालियों का ज्ञान 6. विक्रय बाजार एवं अनुसंधान 7. विक्रय पेशे की जानकारी। 8. ग्राहको के मनोविज्ञान का अध्ययन करना आदि।
2. क्षेत्र प्रशिक्षण प्रारम्भिक प्रशिक्षण के बाद विक्रता को किसी वरिष्ठ विक्रेता के साथ फील्ड में भेजा जाता है।
वरिष्ठ विक्रेता उसे आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर उसकी विक्रय योग्यता में निखार लाता है। इसी कारण उसमें कार्य करने की प्रेरणा, लगन एवं उत्साह जागृत होता है।
3. पुनश्चर्या प्रशिक्षण - इसके अर्न्तगत पुराने विक्रेता के विक्रय ज्ञान को ताजा करने के उद्देश्य से उसे नवीनतम् विक्रय तकनीको विधियों एवं अभिनव विक्रय प्रक्रियाओं का ज्ञान करवाया जाता है। विक्रय क्षेत्र में होने वाले नवीन अनुसंधानों एवं वस्तु, ग्राहक रुचि फैशन, आदतें, बाजार, प्रतिस्पर्धा आदि में हुए परिवर्तनों से उसे अवगत कराया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों