ब्राण्ड के लाभ एवं महत्व - Advantage and Importance of Branding
ब्राण्ड के लाभ एवं महत्व - Advantage and Importance of Branding
ब्राण्ड को प्रयोग में लाने से विभिन्न समुदायों को लाभ होता है। इन लोगों को ब्राण्ड के महत्व के रूप में भी प्रदर्शित किया जा सकता है। इन लाभों का अध्ययन निम्नलिखित तीन मुद्दों के आधार पर किया जा सकता है।
1. उत्पादकों को लाभ
II. मध्यस्थों को लाभ
III. उपभोक्ताओं को लाभ
1. उत्पादकों को लाभ (Advantages To Manufacturers) - ब्राण्ड नीति अपनाने से उत्पादकों को बहुत से लाभ होते हैं जो निम्न लिखित हैं
1. मूल्य नियंत्रण (Price Control) एक निर्माता ब्राण्ड निश्चित करने के साथ-साथ उस ब्राण्ड का मूल्य कीमत भी निश्चित कर देता है, जिस पर उस वस्तु को उपभोक्ताओं को बेचा जाता है। इससे मध्यस्थ मूल्यों में मनमानी नहीं कर पाते तथा इस प्रकार निर्माता अपनी वस्तु के विक्रय मूल्य पर नियंत्रण कर सकता है।
2. बाजार नियंत्रण (Market Control) -ब्राण्ड निश्चित होने से बाजार पर नियंत्रण किया जा सकता है, अर्थात् निर्माता जिन बाजारों में वस्तु को बेचना चाहता है उन्हीं बाजारों में मध्यस्थ उसको बेच सकते हैं, अन्य में नहीं। यदि निर्माता की वस्तु या कोई ब्राण्ड नहीं है तो मध्यस्थ उस वस्तु को कहीं भी बेच सकता है, जिसका पता निर्माता को नहीं लग सकता हैं।
3. विक्रय में मदद (Assist in Sales) – यदि ग्राहक ब्राण्ड वाली वस्तु से संतुष्ट है तो वह उस वस्तु को दोबारा खरीदेगा। इससे पुनः विक्रय को प्रोत्साहन मिलता है। यदि वस्तु ब्राण्ड वाली नहीं है तो विक्रयकर्ता उस वस्तु के स्टॉक समाप्त होन पर दूसरी वस्तु को उससे अच्छा बताकर बेच सकता है।
4. प्रतिस्पर्द्धा में सहायता (Helps in competition ) - ब्राण्ड वाली वस्तुओं के ग्राहकों में ब्राण्ड के प्रति निष्ठा पैदा हो जाती है जिससे वे उसी ब्राण्ड की वस्तु को क्रय करते हैं। ग्राहकों का यह लक्षण निर्माता को प्रतियोगिता से बचाती है।
5. मध्यस्थ उपलब्धता में आसानी (Easy Availability of Middleman) - ब्राण्ड वाली वस्तु को बेचने के लिए मध्यस्थ आसानी से मिल जाते हैं।
एक अच्छी ब्राण्ड वस्तु को बेचने के लिए इन मध्यस्थों को पारिश्रमिक भी कम देना पड़ता है।
6. संवर्द्धन व्ययों में मितव्ययिता (Economy in Promotional Expenses) ब्राण्ड वाली वस्तुओं के संबंध में विज्ञापन आदि करने में व्यय कम होते हैं, क्योंकि एक बार जब ब्राण्ड बाजार में स्थापित हो जाता है, तो ब्राण्ड के नाम से ही काम चल जाता है।
II. मध्यस्थों को लाभ (Advantages To Middleman) - ब्राण्ड चिन्ह अपनाने से मध्यस्थों को निम्न लाभ होते हैं
1. ग्राहकों को समझाने में आसानी (Easy To Convince Customers) - ब्राण्ड निश्चित होने से मध्यस्थों को अपने ग्राहकों को समझाने में आसानी रहती है।
यदि ग्राहक उस ब्राण्ड की वस्तु की मांग नहीं करता है तो अच्छे ख्याति प्राप्त निर्माता की वस्तु के लिए उसको समझाकर क्रय के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
2. कम जोखिम (Less Risk) - ब्राण्ड वाली वस्तुओं के मूल्यों में उतार-चढ़ाव बहुत कम होता है।
अतः मध्यस्थों की मूल्य संबंधी जोखिम भी कम रहती है।
3. संबर्द्धन की आवश्यकता नहीं (No Need For Promotion) - ब्राण्ड वाली वस्तुओं के लिए मध्यस्थों द्वारा संवर्द्धन व्यय करने की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि इन वस्तुओं का संवर्द्धन कार्य निर्माता द्वारा ही किया जाता है।
4. साख में वृद्धि (Increase In Goodwill) एक अच्छे ख्याति प्राप्त निर्माता के ब्राण्ड वाली वस्तुओं को बेचने से मध्यस्थों की साख बाजार में बढ़ जाती है। III. उपभोक्ताओं को लाभ (Advantages To Consumers) - ब्राण्ड से उपभोक्ताओं को निम्नलिखित लाभ होते हैं
1. गुणवत्ता में स्थिरता (Stability In Quality) -ब्राण्ड वाली वस्तुओं की गुणवत्ता स्थिर रहती है तथा उनमें गिरावट नहीं आती है। यथासंभव गुणवत्ता में सुधार ही किया जाता है जिससे ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता वाली वस्तु मिल जाती है।
2. निश्चित कीमत (Fixed Price) -ब्राण्ड वाली वस्तुओं के मूल्य निर्माता द्वारा ही तय किए जाते हैं।
मध्यस्थों को मूल्यों में परिवर्तन करने का अधिकार नहीं होता है जिसके कारण मूल्यों में स्थायित्व
बना रहता है तथा ग्राहकों के साथ मूल्य संबंधी धोखा नहीं किया जा सकता।
3. गारण्टी (Guarantee) -ब्राण्ड वाली वस्तुओं की उपयोगिता के बारे में गारण्टी भी दी जाती हैं कि यदि वस्तु के बारे में कहीं या बतायी उपयोगिता न हो तो वस्तु को बदलने या उसका मूल्य वापस करने का आश्वासन दिया जाता है।
4. सुगम पहचान (Easy Identification) ब्राण्ड वाली वस्तु को आसानी से पहचाना जा सकता है, जिससे दुबारा क्रय करने में सुविधा रहती है।
5. अच्छी पैकेजिंग (Good Packaging) सामान्यतया यह देखा गया है कि अच्छे ब्राण्ड की वस्तुओं को पैकिजिंग भी अच्छी होती है, जिससे वस्तु सुरक्षित रहती है। यदि वस्तु का प्रयोग नहीं हो पाता तो उसको उसी पैकेजिंग में लंबे समय तक रखा जा सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों