विज्ञापन एजेंसी से लाभ - Advantages of Advertising Agency

विज्ञापन एजेंसी से लाभ - Advantages of Advertising Agency


विज्ञापन एजेंसी से निम्न लाभ होते हैं


1. विशेषज्ञों से लाभ :- विज्ञापन एजेंसी विशेषज्ञों का एक ऐसा समूह होता है, जो विज्ञापन संबंधी बातों के विशेषज्ञ होते है। उन्हें अपने क्षेत्र में काफी अनुभव रहता है तथा उनकी सेवाएँ कुछ व्यय देने पर ही मिल जाती है।


2. नि:शुल्क सेवाएँ :- विज्ञापन एजेंसी को पारिश्रमिक विज्ञापन कराने वाला नहीं बल्कि विज्ञापन माध्यम देता है। इस तरह इनकी सेवाएँ एक विज्ञापन कराने वाले को निःशुल्क मिल जाती है।



3. विज्ञापन विभाग की आवश्यकता नहीं :- विज्ञापन एजेंसी के कारण संस्थाओं तथा कंपनियों को अपने यहाँ अलग से विज्ञापन विभाग स्थापित करने की आवश्यकता नहीं रहती तथा न ही विज्ञापन विशेषज्ञ की नियुक्ति जरूरी है।


4. प्रसिद्ध समाचार पत्रों में विज्ञापन से लाभ :- अनेक प्रसिद्ध समाचार पत्र सीधे विज्ञापन स्वीकार नहीं करते बल्कि वे विज्ञापन एजेंसियों के माध्यम से विज्ञापन स्वीकार करते हैं।

ये एजेंसियाँ पहले से ही उन समाचार पत्रों में विज्ञापन के लिए स्थान सुरक्षित करा लेती है।


5. विज्ञापन को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने से लाभ :- विज्ञापन को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए भी विज्ञापन एजेंसी की सेवाएँ ली जाती है। इससे संस्था को लाभ होता है क्योंकि विज्ञापन उचित माध्यम तथा समय से ग्राहकों तक पहुँचते हैं।


6. ख्याति में वृद्धि :- एक विज्ञापन एजेंसी के माध्यम से विज्ञापन कराने से संस्था की ख्याति में वृद्धि होती है।