विज्ञापन बजट - advertising budget

विज्ञापन बजट - advertising budget


विज्ञापन बजट कम्पनी द्वारा भविष्य में किए जाने वाले विज्ञापन संबंधी कार्यों को संपादित करने के लिए किया गया वित्तीय प्रबंध है, जो भविष्य में बनने वाली योजना की एक निश्चित समय सीमा के लिए निर्धारित किया जाता है। किसी भी कंपनी को बाजार में टिके रहने के लिए विज्ञापन की आवश्याकता होती है क्योंकि विज्ञापन और कंपनी के उत्पाद की बिक्री का घनिष्ट संबंध होता है।

विज्ञापन पर भविष्य में होने वाले व्यय के लिए कंपनी अपना विज्ञापन बजट तैयार करती है और उसी बजट के अनुसार के लिए विज्ञापन- योजना का निर्धारण किया जाता है।


कंपनी के विज्ञापन बजट का निर्धारण कंपनी के विज्ञापन प्रबंधक द्वारा संपादित की जाती है। कंपनी द्वारा विज्ञापन बजट भविष्य में एक निश्चित अवधि (सामान्य तः एक वर्ष) में विज्ञापन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किए जाने वाले खर्च की योजना के अनुसार निर्धारित किया जाता है।