विज्ञापन योजना - advertising plan
विज्ञापन योजना - advertising plan
आज के भौतिकवादी युग में बाजार में उत्पादों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, जिससे उत्पाद को बेचने के लिए निर्माताओं को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है। उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए विज्ञापन योजना का निर्माण आवश्यक होता है, जिसके फलस्वरूप एक निर्माता प्रतिस्पर्धा में हमेशा आगे रहने की कोशिश करता है। स्पर्धा में आगे रहने के लिए उत्पाद की मांग पैदा करना उसका विक्रय बढ़ाना तथा बाण्ड की छवि उपभोक्ताओं की मानस पटल पर बनाना आवश्यक होता है, जिसके लिए विज्ञापन-योजना बनाना आवश्यक होता है।
विज्ञापन- योजना में अनेक अलग-अलग कार्यक्रम हो सकते हैं, जैसे माध्यम का चुनाव, विज्ञापनों की श्रृंखला तथा अन्य बिक्री बढ़ाने वाले कार्य आदि।
ये सभी कारक एक संगठित के रूप में कार्य करते हैं, जिनका एकमात्र लक्ष्य एवं उद्देश्य प्रभावी ढंग से बिक्री को बढ़ाना है। ये सभी कारक एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, जो एक कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।
विज्ञापन - योजना के निर्माण के समय निम्न चार प्रमुख तथ्यों का विशेष ध्यान रखना चाहिए :
1. क्या कहना है ? :- इसके अंतर्गत संदेश के बारे में विचार किया जाता है कि संदेश में क्या कहना है।
2. कैसे कहना है ? :- कौन से माध्यम के द्वारा संदेश को संभावित उपभोक्ताओं तक पहुँचाना है।
3. कहाँ कहना है? - इसके अंतर्गत संदेश हर संभावित उपभोक्ताओं तक पहुँचाना है।
4. कब कहना है ? :- संदेश को कहने का कौन-सा समय उपयुक्त होगा।
विज्ञापन - योजना एक चरणबद्ध प्रक्रिया होती है, जिसे संपादित करते के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया अपनायी जाती है। जिस निम्नलिखित चार्ट द्वारा समझाया गया है:
विज्ञापन योजना की प्रक्रिया
विज्ञापन की संभावनाओं को खोजना
संभावित बाजार का विश्लेषण
विज्ञापन तथ्यों को निश्चित करना
विज्ञापन बजट का निर्धारण
माध्यम की चुनाव
विज्ञापन निर्माण एवं माध्यम में जारी करना
परिणाम का मूल्यांकन
एक विज्ञापन एजेन्सी विज्ञापन योजना की सफलता के लिए बाजार, माध्यम तथा विज्ञापन- योजना संबंधी कुछ प्रश्नों के उत्तर तैयार करती है, जिसके आधार पर विज्ञापन-योजना का विकास किया जाता है:
1. बाजार की स्थिति कैसी है?
2. उत्पाद के संभावित उपभोक्ता कौन और कहाँ है?
3. विज्ञापन योजना की सफलता के लिए विज्ञापन लक्ष्य क्या हो?
4. माध्यम नीति कैसी हो?
5. विज्ञापनों में सृजनात्मकता किस प्रकार की हो ?
6. विज्ञापन - योजना की सफलता के लिए विपणन संबंधी अन्य कार्यक्रम किस प्रकार संपादित किए जाएँ?
वार्तालाप में शामिल हों