विज्ञापन अनुसंधान - advertising research

 विज्ञापन अनुसंधान - advertising research


विज्ञापन अनुसंधान विपणन अनुसंधान का एक उप-समूह है। विज्ञापन-योजना, विज्ञापन नीति के विकास तथा मूल्यांकन में सहायता के लिए सूचनाओं को व्यवस्थित रूप से संग्रहित कर विश्लेषण करना विज्ञापन अनुसंधान कहलाता है। विज्ञापन नीति को विकसित करने के पहले विज्ञापन एजेन्सी यह जानना चाहती है कि उपभोक्ता उसके उत्पाद के बारे में क्या सोचता है, प्रतिस्पद्ध के बारे में क्या राय रखता है, ब्राण्ड की छवि सुधारने के लिए उसे क्या करना चाहिए। विज्ञापन अन्वेषण उपरोक्त सूचनाएँ विज्ञापन एजेन्सी को उपलब्ध करवाता है, जिसके आधार पर पूर्ण विज्ञापन- योजना तैयार की जाती है। विज्ञापन अनुसंधान के महत्व को निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा समझा जा सकता है:


1. उत्पाद की विशिष्टता, संभावित बाजार की खोज, विज्ञापन माध्यम का चुनाव, प्रभावशाली विज्ञापन संदेश एवं उसके सृजन के लिए विज्ञापन अनुसंधान की आवश्यकता पड़ती है।


2. संभावित उपभोक्तओं की बढ़ोत्तरी करने तथा सृजनात्मक विचारों की स्वीकारोक्ति को जाँचने के लिए भी विज्ञापन अनुसंधान सहायक होता है।


3. विज्ञापन अनुसंधान विज्ञापन के पूर्व परीक्षण तथा विज्ञापन- योजना के प्रारंभ होने से पहले सम्प्रेषण संबंधी समस्याओं का निदान करता है।


4. विज्ञापन अनुसंधान के द्वारा विज्ञापन-योजना के जारी के पश्चात उसके परिणाम जानने में सहायक होता है। इसके आधार पर भावी विज्ञान-योजना में बदलाव किया जा सकता है।