बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज - Bombay Stock Exchange
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज - Bombay Stock Exchange
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारत और एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। इसकी स्थापना 1875 में हुई थी। इस एक्सचेंज की पहुंच 417 शहरों तक है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारतीय शेयर बाज़ार के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है। दूसरा एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज है। भारत को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजार में अपना श्रेष्ठ स्थान दिलाने में बीएसई की अहम भूमिका है।
एशिया के सबसे प्राचीन और देश के प्रथम स्टॉक एक्सचेंज को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सिक्युरिटीज कांट्रेक्ट रेग्युलेशन एक्ट 1956 के तहत स्थाई मान्यता मिली है।
इसका लक्ष्य हैं - 'वैश्विक कीर्ति की पताका फहराकर प्रमुख भारतीय स्टाक एक्सचेंज के रूप में उभरना' | परिचय
एशिया के सबसे प्राचीन शेयर बाजार 'बीएसई' की स्थापना 1875 में लोकप्रिय 'बाम्बे स्टाक एक्सचेंज' के रूप में हुई थी। भारतीय पूंजी बाजार के विकास में इस एक्सचेंज की व्यापक भूमिका रही है और इसका सूचकांक विश्वविख्यात है। मैनेजिंग डायरेक्टर के नेतृत्व में डायरेक्टर्स बोर्ड द्वारा एक्सचेंज का संचालन होता है। इस बोर्ड में प्रतिष्ठित प्रोफेशनल्स, ट्रेडिंग सदस्यों के प्रतिनिधियों और सार्वजनिक प्रतिनिधियों का समावेश है। एक्सचेंज भारत के छोटे - बड़े शहरों में अपनी उपस्थिति के साथ राष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है। बीएसई की सिस्टम और प्रक्रिया ऐसी है कि बाजार की पारदर्शिता और सुरक्षा बनी रहे। वैश्विक कीर्तिमान स्थापित कर, सर्वोच्च स्टाक एक्सचेंज के रूप में उभरने वाले इस एक्सचेंज के पास सवा सौ से अधिक वर्षों के भव्य इतिहास की समृद्ध विरासत है।
एक्सचेंज में 'ट्रेडिंग राइट' और 'ओनरशिप राइट' एक दूसरे से अलग है। ऐसी परिस्थिती में निवेशकों के हितों पर विशेष सावधानी बरती जाती है। एक्सचेंज इक्विटी, डेब्ट तथा प्युचर्स और ऑप्शन के व्यापार के लिए ढांचा एवं पारदर्शक ट्रेडिंग सिस्टम सुनिश्चित करता है। बीएसई की आनलाइन ट्रेडिंग प्रणाली बेहतरीन गुणवत्तावाली है। वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त इन्फार्मेशन सिक्युरिटी मैनेजमेंट सिस्टम का दर्जा BS 7799 2:2002 सर्टिफिकेट वाला है। BS 7799 ऑडिट डीएनवी (Det Norske Veritas) द्वारा किया गया था। यह प्रमाणपत्र प्राप्त करनेवाला बीएसई भारत का एकमात्र और विश्व का दूसरा एक्सचेंज है। जानकारी एकत्रित करने, जोखिम को नियंत्रित करने तथा तकनीकी प्रणाली और लोगों की सम्पत्ती की सुरक्षा के लिए BS 7799 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर
स्वीकृत मानक है।
इतिहास
इस एक्सचेंज का गौरवपूर्ण भव्य इतिहास सवा सौ वर्षों से अधिक पुराना है। महत्व
भारतीय पूंजी बाजार की घटनाएं बहुत ही रोचक हैं। भारत का यह स्टॉक एक्सचेंज सूचीबद्ध कंपनियों की संख्या तथा बाजार पूंजीकरण के संदर्भ में विशाल है। बीएसई ने भारतीय पूंजी बाजारमें प्रणेता की भूमिका निभाई है। वास्तविक कानून बनने के पूर्व ही बीएसई ने भारतीय पूंजी बाजार के लिए अपना व्यापक नियम और नियमन इजाद कर लिया था। भारत स्वतंत्र होने के बाद इस एक्सचेंज ने भारतीय पूंजी बाजार के लिए श्रेष्ठ प्रथाएं स्थापित की थी।
भारत में शायद ही ऐसी कोई कंपनी होगी जिसने पूंजी सर्जन के लिए बीएसई की सेवा नहीं ली हो।
बीएसई भारत में कैपिटल मार्केट का प्रतीक माना जाता है। बीएसई सेंसेक्स देश के अर्थतंत्र और वित्त बाजार की गतिविधियों को प्रतिबिम्बित करता बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समकक्ष रहकर बीएसई अनेक क्षेत्रों में प्रणेता रहा है। तीव्र प्रतिस्पर्धा के युग में बीएसई ने अनेक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा कर अपनी यश कीर्ति गाथा में चार चांद लगाए हैं।
इक्विटी डेरिवेटिव्स शुरू करनेवाला भारत का पहला एक्सचेंज
फ्री प्लोट इंडेक्स शुरू करनेवाला भारत में पहला एक्सचेंज यूएस डॉलर आधारित सेन्सेक्स प्रस्तुत करनेवाला भारत का पहला एक्सचेंज
सेंसेक्स (बीएसई 30) बीएसई बाजार सूचकांक है जिसमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सूचीबद्ध 30 अच्छी तरह से स्थापित और वित्तीय रूप से अच्छी कंपनियां शामिल हैं।
एक्सचेंज आधारित इंटरनेट ट्रेडिंग प्लेटफार्म स्थापित करनेवाला भारत का पहला एक्सचेंज
• सर्वेलंस, क्लियरिंग और सेटलमेंट के वास्ते आईएसओ प्रमाणपत्र हासिल करनेवाला देश का पहला एक्सचेंज
बीएसई आनलाइन ट्रेडिंग सिस्टम (बोल्ट) को वैश्विक स्तर पर मान्य इन्फार्मेशन सिक्युरिटी मैनेजमेंट सिस्टम
स्टैंडर्ड बीएसई बीएस 7799-2-2002 प्राप्त करने वाला फाइनेंशियल ट्रेनिंग के लिए अलग विशेष सुविधा की व्यवस्था करने वाला पहला एक्सचेंज ट्रेडिंग रिंग सिस्टम से इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग की तरफ प्रयाण सिर्फ 50 दिनों में
बीएसई ने समान महत्त्व की अन्य परियोजनाओं के एक भाग के रूप में देश भर में निवेशकों की जागरूकता के लिए अभियान छेड़ा है। इसके लिए प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया का व्यापक उपयोग कर के जानकारी, मार्गदर्शन और जनजागृति का प्रचार किया जाता है। सिक्युरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के पूंजी बाजार जागृति कार्यक्रमों को फैलाने में बीएसई ने सक्रिय भूमिका निभाई है।
वर्ष 2002 में स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई का नाम बदल कर बीएसई कर दिया गया। बीएसई ने भारत में सिक्युरिटीज
(प्रतिभूति) ट्रेडिंग प्रस्तुत की, ट्रेडिंग रिंग की परम्परागत शेयर क्रय विक्रय पद्धति के स्थान पर बीएसई आनलाईन ट्रेडिंग (बोल्ट) के माध्यम से 1995 में ओटोमेटेड ट्रेडिंग सिस्टम का श्री गणेश किया। 1997 में यह "बोल्ट " नेटवर्क राष्ट्रीय स्तर पर फैल गया। बीएसई के इंटरनेशनल कन्वेंशन हाल में भारत का प्रथम बेल रिंगिंग समारोह (शेयर सूचीबद्धता का उत्सव घंटा बजाकर मनाने का कार्यक्रम) के साथ 2002 से नए इतिहास की शुरूआत की, जब 18 फ़रवरी 2002 को भारती टेलीवेंचर्स लि. के शेयर लिस्टिंग का पहला समारोह सम्पन हुआ और आज यह नए आधुनिक युग की प्रथा बन गई है।
इस तरह देश के पूंजी बाजारके विकास में बीएसई का हमेशा महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है और बीएसई इस दिशा में सुसज्ज रहता है।
बी एस ई का संगठनात्मक संरचना
संगठन (organisation) वह सामाजिक व्यवस्था या युक्ति है जिसका लक्ष्य एक होता है, जो अपने कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वयं का नियन्त्रण करती है, तथा अपने पर्यावरण से जिसकी अलग सीमा होती है। संगठन तरह तरह के हो सकते हैं- सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, सैनिक, व्यावसायिक, वैज्ञानिक आदि।
किसी भी उपक्रम के संगठन का निर्माण करने के लिए जो आवश्यक कदम उठाये जाते हैं, वे निम्न प्रकार से हैं
(1) उद्देश्यों का निर्धारण करना संगठन प्रक्रिया का प्रथम कदम संस्था के उद्देश्यों का निर्धारण करना है।
संस्था के उद्देश्यों के निर्धारण के अभाव में संगठन का कोई महत्त्व नहीं रहता। वास्तव में संगठन का अपने आप में कोई उद्देश्य नहीं होता, यह तो उद्देश्यों की प्राप्ति का साधन है।
(2) कार्यों को परिभाषित करना कार्यों को परिभाषित करते समय संस्था द्वारा किये जाने वाले समस्त कार्यों को परिभाषित किया जाता है। कार्यों को परिभाषित करते समय संस्था के उद्देश्यों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। प्रत्येक कार्य को उपकार्यों में विभाजित किया जाता है जिससे कि उने कर्मचारियों में बाँटा जा सके और उनका दायित्व निर्धारित किया जा सके।
(3) कर्मचारियों के मध्य कार्य का विभाजन क्रियाओं को श्रेणीबद्ध करने के उपरान्त अगला कदम है, कार्यों का कर्मचारियों के मध्य विभाजन करना। कार्य विभाजन में कर्मचारियों की रूचि, शारीरिक क्षमता, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव आदि को ध्यान में रखना आवश्यक होता है।
(4) समन्वय - संगठन संरचना की अन्तिम प्रक्रिया है। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना, जिससे कि उपक्रम के समस्त विभाग एकजुट होकर संस्था के उद्देश्यों की प्राप्ति में प्रयत्नशील हो सकें। विभिन्न विभागों के
बीच सम्बन्धों को परिभाषित करना ही संगठन प्रक्रिया की अन्तिम कड़ी होती है।
(5) क्रियाओं को श्रेणीबद्ध करना समान प्रकृति अथवा सम्बन्धित क्रियाओं को श्रेणीबद्ध किया जाता है। क्रियाओं के श्रेणीबद्ध करने से विभागों तथा उपविभागों का निर्माण होता है।
(6) व्युत्पन्न उद्देश्यों, नीतियों तथा योजनाओं का निर्माण (7) क्रियाओं का उपलब्ध मानवीय एवं भौतिक साधनों की दृष्टि से श्रेणीबद्ध करना जिससे कि साधनों का
अधिकतम उपयोग हो सके।
(8) क्रियाओं की विभिन्न श्रेणियों का परस्पर गठबन्धन इस प्रकार का गठबन्धन क्षितिजीत तथा ऊभ्वधिर हो
सकता है।
(9) अधिकारों का प्रत्यायोजन कर्मचारियों के मध्य कार्य वितरण द्वारा उन्हें कार्य सम्पादन व उत्तरदायित्व सौंप दिया जाता है। उत्तरदायित्व की पूर्ति के लिए उत्तरदायित्व के अनुरूप अधिकार भी कर्मचारियों को सौंपे जाने चाहिए।
बीएसई के अनुभाग परिचय
बीएसई लिमिटेड अपने "इक्विटी एंड इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट" पर जमा आधारित सदस्यता (ट्रेडिंग सदस्यता) स्वीकार कर रहा है। बीएसई परे देश से आवेदन रु 10,00,000 (केवल दस लाख रुपए)। बीएसई की संभावनाओं के "इक्विटी एंड इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट" की ट्रेडिंग सदस्यता के लिए आवेदन करने
के लिए अपने आवेदन लिखित रूप में एक सीलबंद लिफाफे में "जमा आधारित सदस्यता के लिए प्रस्ताव" में
लिखे जा सकते हैं और मुख्य महाप्रबंधक, सदस्य / संस्थागत बिक्री विभाग को संबोधित किया जा सकता है, निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, सभी मामलों में पूर्ण रूप से रुपये के लिए डिमांड ड्राफ्ट / वेतन आदेश के साथ होना चाहिए। "बीएसई लिमिटेड" के पक्ष में नकद धन जमा की ओर लाख रुपये (केवल एक लाख रुपए) तैयार 1
किए गए हैं, जिन पर कोई ब्याज देय नहीं होगा।
बीएसई द्वारा स्वीकार किए जाने वाले आवेदकों को जल्द से जल्द दस्तावेजों को पूरा करने की आवश्यकता होगी। सेबी पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद आवेदक को शेष राशि का भुगतान करना पड़ता है लेकिन व्यवसाय शुरू होने से पहले।
इक्विटी और व्युत्पन्न खंडों में सेबी पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए पूर्ण आवेदन पत्र (आवेदकों के लिए जो किसी भी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज / क्लियरिंग कॉर्पोरेशन के सदस्य नहीं हैं) को लिंक बुक आवेदन पुस्तिका से डाउनलोड किया जा सकता है।
बीएसई में सदस्यता प्राप्त करने के लिए पूर्ण आवेदन पत्र (आवेदकों के लिए जो किसी भी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज / क्लियरिंग कॉर्पोरेशन के सदस्य हैं) को स्टॉक ब्रोकर्स और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों के क्लियरिंग सदस्यों के लिए आवेदन फॉर्म के साथ डाउनलोड किया जा सकता है. एक बार दस्तावेज़ सेबी को भेजे जाने के बाद, सदस्य एक साथ प्रारंभिक औपचारिकताओं को पूरा करने पर काम
करना शुरू कर सकता है। प्रारंभिक पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए आप यहां लिंक के माध्यम से जा सकते हैं:
प्रारंभ मैनुअला महत्त्वपूर्ण बिंदु
• BSE, एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है।
• इससे पहले कुछ ही स्टॉक एक्सचेंज को वैश्विक स्तर पर DOSM के रूप में पहचान मिली है, जिनमें लंदन स्टॉक एक्सचेंज, बोर्स डी लक्ज़मबर्ग, टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज और टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज उल्लेखनीय हैं।
DOSM का दर्जा, U.S. SEC के साथ ऐसी प्रतिभूतियों के पंजीकरण के बिना BSE के व्यापार स्थल के माध्यम से अमेरिकी निवेशकों को प्रतिभूतियों की बिक्री करने की अनुमति देता हैं और इस प्रकार भारत में अमेरिकी निवेशकों द्वारा व्यापार को आसान बनाता है।
एक्सचेंज के अनुसार, यह मान्यता उन कंपनियों, जिनकी प्रतिभूतियों का व्यापार अमेरिका तथा BSE दोनों में किया जाता है, को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने के साथ-साथ अमेरिकी निवेशकों के बीच भारतीय डिपाजिटरी रसीदों (IDRs) के आकर्षण को भी बढ़ाएगी।
जून 2010 में भारतीय बाज़ारों में सूचीबद्ध स्टैंडर्ड चार्टर्ड PLc के IDRs के बाद, किसी अन्य विदेशी कंपनी ने IDR (Indian Depository Receipts) जारी नहीं किए हैं।
अमेरिकी प्रतिभूति कानूनों के तहत लागू होने वाले किसी भी प्रतिबंध या जमा पूंजी अवधि के बावजूद, दोहरी सूचीबद्ध कंपनियों के कुछ निदेशकों और अधिकारियों को BSE पर अपनी प्रतिभूतियों को दोबारा बेचने की अनुमति दी जाएगी।
• फिनसेक लॉ एडवाइजर्स ने BSE के लिये DOSM की मान्यता दिलाने के लिये SEC के समक्ष BSE
का प्रतिनिधित्व किया।
वार्तालाप में शामिल हों