ब्रांड जागरूकता - brand awareness

ब्रांड जागरूकता - brand awareness

उत्पादकों द्वारा अपने उत्पाद की पहचान के लिए जिस व्यापारिक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है, ब्रांड कहलाता है। ब्रांड के अंतर्गत उत्पाद का नाम या उसकी पहचान कराने वाला कोई शब्द, अक्षर, डिजाइन, चिन्ह आदि सम्मिलित किए जाते हैं, जिनसे किसी विशिष्ट उत्पादक के उत्पाद तथा अन्य प्रतिस्पर्धी उत्पादों में अंतर किया जा सके। अमेरिकन मार्केटिंग एसोसिएशन के अनुसार, “ब्राण्ड एक नाम, चिन्ह,

डिजाइन या इन सबका एक सम्मिश्रण है, जिसका उद्देश्य एक विक्रेता या समूह के विक्रेताओं के माल या


सेवाओं को पहचानना है तथा प्रितयोगियों के माल या सेवाओं में भेद करना है।" स्टेन्टन के अनुसार, “सभी ट्रेडमार्क ब्राण्ड है और इस प्रकार इसमें वे शब्द अक्षर या अंक शामिल है जिनका उच्चारण हो सकता है।"