संचार प्रक्रिया - Communication Process
संचार प्रक्रिया - Communication Process
संचार के तीन मुख्य अंग होते हैं -
1. संचार देने वाला
2. सूचना
3. संचार प्राप्त करने वाला
किसी भी संचार को सही संचार तभी कहा जा सकता है जब संचार को प्राप्त करने वाला उसे उसी अर्थ में समझे जिस अर्थ में संचार देने वाला चाहा है। दूसरे शब्दों में,
संचार को देने वाला व संचार को प्राप्त करने वाला संचार को एक ही अर्थ में समझे और संचार प्राप्त करने वाले की प्रतिक्रिया संचार देने वाले की आशा के अनुरूप हो।
चार्ल्स ई. रेडफील्ड (Charles E. Redfield) ने संचार प्रक्रिया के निम्नरलिखित पाँच तत्वों का उल्लेख किया है
1. संचार भेजने वाला (The Communicator)
2. संदेश (Message)
3. संचार का माध्यलम (Media of communication)
4. संचार प्राप्त करने वाला (The Audience )
5. प्रतिक्रिया (Reaction)
कीथ डेविस (Keith Davis) के अनुसार संचार प्रक्रिया निम्नलिखित छह चरणों में विभाजित होती हैं।
1. विचार की उत्पत्ति (Ideation by the sender)
2.
विचारों को प्रेषण योग्य बनाना (Encoding)
3. संदेश का संप्रेषण (Transmission of the message as Encoded)
4. संदेश की प्राप्ति (Receiving the Message)
5. संदेश का अर्थ ग्रहण करना ( Decoding)
6. कार्य करना (To Act or Respond )
वार्तालाप में शामिल हों