मीडिया योजना के घटक - Components of a media plan
मीडिया योजना के घटक - Components of a media plan
1. बाजार की समस्या को परिभाषित करना कि कहाँ से व्यवसाय आ रहा है और किस जगह व्यवसाय को बढ़ाने के लिए ताकत बढ़ाने की आवश्यकता है? क्या विज्ञापन को सभी तक पहुँचाने की आवश्यकता है? या फिर केवल निर्धारित उपभोक्ता समूह तक ? क्या बार-बार उत्पाद का इस्तेमाल हो रहा है? उत्पाद के प्रति कितने लोग इच्छुक हैं? प्रासंगिक सामग्री के इस्तेमाल के आधार पर कैसे लोगों में उत्सुकता या जागरुकता पैदा करने का अभियान चलाया जाय?
2. कैसे भी मीडिया में बाजार की जरूरतों को अनुवादित किया जाए। यह आवश्यक है कि विज्ञापन बड़े क्षेत्र तक अपनी पहुँच बनाए?
मास मीडिया यथा समाचार पत्र और रेडियो इसके लिए कारगर व उपयोगी हैं। यदि लक्षित बाजार एक समूह अथवा निश्चित भौगोलिक क्षेत्र तक ही सीमित है, जो सीधा पत्रव्यवहार सर्वोत्कृष्ट माध्यम हैं।
3. मीडिया की कूटनीतिक योजना के माध्यम से मीडिया की समस्या का समाधान खोजना। उदाहरणार्थ रूल ऑफ थंब यह है कि एक प्रिंट विज्ञापन संज्ञान में आने से पहले कम से कम तीन बार विज्ञापित हो । रेडियों विज्ञापन दिन के एक निश्चित अवधि अथवा एक निश्चित कार्यक्रम के दौरान प्रसारित होने पर प्रभाव डालता है।
ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि किस बाजार तक अपनी पहुँच बनानी है।
वार्तालाप में शामिल हों