विपणन संचार के तत्व - elements of marketing communication
विपणन संचार के तत्व - elements of marketing communication
विपणन संचार से आशय
उत्पादकों, थोक व फुटकर व्यापारियों, एजेंसियों तथा उपभोक्ताओं के मध्य वस्तुओं एवं सेवाओं के विपणन हेतु किए जाने वाले संचार को विपणन संचार कहते है। विपणन संचार के अंतर्गत विविध प्रतीकों, चित्रों एवं माध्यमों के द्वारा लक्षित बाजार तक उत्पादों की विशेषताओं को इस प्रकार प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाता है. जिससे उत्पादों के विपणन हेतु अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सके। साथ ही बाजार प्रतिक्रिया का भी पता लगाकर उत्पादों में आवश्यक सुधार की संभावनाएँ ज्ञात की जाती है। इस प्रकार एक फर्म विपणन संचार के साथ-साथ बाजार प्रतिक्रियाएँ भी प्राप्त करती है। संचार भेजने की भूमिका में फर्म संवर्द्धनात्मक प्रयासों के साथ-साथ उत्पाद, कीमत एवं स्थान की भी सहायता लेती है। बाजार प्रतिक्रियाओं को जानने के लिए फर्म विपणन अनुसंधान तथा विपणन सूचना प्रणाली के माध्याम से आवश्यक सूचनाएँ एकत्र करती हैं।
वार्तालाप में शामिल हों