विज्ञापन बजट में सम्मिलित की जाने वाली व्यय मदें - Expense items to be included in the advertising budget

विज्ञापन बजट में सम्मिलित की जाने वाली व्यय मदें - Expense items to be included in the advertising budget


विज्ञापन बजट में निम्नलिखित व्यय मदें शामिल किए जाते हैं


1. विज्ञापन माध्यम की लागत इसमें विज्ञापन जिन माध्यमों से कराया जाता है उसकी लागत आती है। जैसे- समाचार पत्र, पत्रिका आदि को दिए जाने वाली फीस। इसी प्रकार रेडियो, दूरदर्शन, बस, रेल आदि को विज्ञापन हेतु दिए जाने वाली फीस भी इसी के अंतर्गत आती है।


2. विज्ञापन उत्पादन व्यय इसके अंतर्गत विज्ञापन प्रति बनाने के व्यय शामिल किए जाते हैं,

जैसे विज्ञापन प्रति के लिखने तथा उसके खाका बनाने का व्यय


3. प्रशासनिक व्यय - इसके अंतर्गत विज्ञापन एवं प्रशासनिक व्यय आते हैं, जैसे प्रबंधक तथा अन्य सहायको का वेतन, भत्ते एवं यात्रा व्यय, बिजली, टेलीफोन, पोस्टल, किराया आदि।


4. अनुसंधान - विज्ञापन अनुसंधान पर किया गया व्यय भी विज्ञापन बजट का अंग है। विज्ञापन अनुसंधान विज्ञापन प्रति की सार्थकता के बारे में पता लगाने तथा विज्ञापन प्रभावकारी रहा या नहीं इसका पता लगाने के लिए व्यय किया जाता है।