संचार सम्मिश्र को प्रभावित करने वाले घटक - Factors affecting the communication complex

संचार सम्मिश्र को प्रभावित करने वाले घटक - Factors affecting the communication complex


संवर्द्धन या संचार सम्मिश्र को निम्नलिखित चार घटक प्रभावित करते हैं


1. उपलब्धं कोष (Available Funds ) - संवर्द्धन हेतु उपलब्ध कोष की मात्रा संवर्द्धन या संचार सम्मिश्र को प्रभावित करने वाला प्रमुख घटक हैं। जिन संस्थाओं के वित्तीय साधन अच्छे है वे विज्ञापन के विभिन्न माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर सकते हैं। इसके विपरीत, जिन संस्थाओं के वित्तीय स्थिति कमजोर है तो उन्हें वैयक्तिक विक्रय, व्यापारिक प्रदर्शनों, सहभागी विज्ञापनों आदि को संचार सम्मिश्र में प्रमुख स्थान देना होगा।


2. बाजार की प्रकृति (Nature of the Market) - बाजार की प्रकृति भी संवर्द्धन या संचार सम्मिश्र को प्रभावित करते हैं। जिन संस्था ओं के बाजार स्थानीय है तो उन्हेंज वैयक्तिक विक्रय पर अधिक बल देना जरूरी होता है। इसी तरह, राष्ट्री य तथा अन्तर्राष्ट्रीय बाजार के लिए विज्ञापन का प्रयोग अधिक प्रभावी सिद्ध होता है। यदि बाजार सघन हो तो वैयक्तिक विक्रय तथा यदि बिखरा हुआ हो तो विज्ञापन को प्रमुखता देनी पड़ेगी।


3. उत्पाद की प्रकृति (Nature of the Product ) संवर्द्धन सम्मिश्र का चयन उत्पाद की प्रकृति पर भी निर्भर करता है।

यदि शॉपिंग या सुविधा उत्पा द हो तो विज्ञापन पर अधिक बल देना होगा। इसके विपरीत यदि उत्पाद अत्यधिक तकनीकी हो तो वैयक्तिक विक्रय को अपनाना अधिक उपयुक्त रहता है।


4. उत्पाद जीवन चक्र की अवस्थाएँ (Stages of product life cycle) – उत्पाद जीवन चक्र की अवस्था भी संवर्द्धन या संचार सम्मिश्र को प्रभावित करती है। यदि उत्पाद परिचयवस्था में हो तो वैयक्तिक विक्रय पर अत्याधिक बल दिया जाना चाहिए। विकास एवं परिपक्वीता की अवस्थाओं में विज्ञापन अधिक उपयुक्त रहता है। पतन की अवस्था में विक्रय संवर्द्धन विधियों का प्रयोग अधिक लाभकारी होता है।