विज्ञापन एजेंसी का चुनाव करते समय ध्यान देने योग्य बातें - Factors to be Considered While Selecting Advertising Agency

विज्ञापन एजेंसी का चुनाव करते समय ध्यान देने योग्य बातें - Factors to be Considered While Selecting Advertising Agency


एक संस्था अथवा कंपनी को विज्ञापन एजेंसी का चुनाव करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना पड़ता है


1. विशेषज्ञ सेवाएँ :- एक संस्था को ऐसी एजेंसी का चुनाव करना चाहिए जो उसके व्यवसाय के क्षेत्र में विज्ञापन का कार्य कर रही हो। एक एजेंसी या तो उपभोक्ता वस्तुओं का विज्ञापन कराती है या औद्योगिक वस्तु का यदि संस्था उपभोक्ता वस्तुओं का व्यापार कर रहा है तो उसे ऐसी ही वस्तुओं का विज्ञापन कराने वाली एजेंसी को चुनना चाहिए।


2. कम लागत पर सेवाएँ :- एक संस्था को ऐसी एजेंसी चुननी चाहिए जो कम लागत पर अच्छी सेवाएँ दे सके। दूसरे अर्थ में, ऐसी एजेंसी का चुनाव करना चाहिए जिसमें विज्ञापन व्यय कम से कम हो।


3. समयानुसार विज्ञापन :- एक संस्था को ऐसी एजेंसी का चुनाव करना चाहिए जो वस्तु का समयानुसार विज्ञापन कर सके; जैसे गर्भ कपड़ों का विज्ञापन जाड़े के ठीक पहले किया जाना चाहिए।


4. विज्ञापन अभिन्यास निर्माण :- एक संस्था को ऐसी एजेंसी चुननी चाहिए जो विज्ञापन अभिन्यास का निर्माण प्रभावी ढंग से कर सकें।


5. अन्य सेवाएँ :- विज्ञापन एजेंसियाँ अपने ग्राहकों को अनेक अतिरिक्त सेवाएँ प्रदान करती है। अतः एक संस्था को ऐसी एजेंसी चुननी चाहिए जो अधिक से अधिक अतिरिक्त सेवाएँ देती हो; जैसे विज्ञापन पूर्व परीक्षण या विज्ञापन के बाद का परीक्षण आदि।