एक अच्छे ब्राण्ड की विशेषताएँ - Features Of A Good Brand

एक अच्छे ब्राण्ड की विशेषताएँ - Features Of A Good Brand


एक अच्छे ब्राण्ड में साधारणतया निम्नलिखित विशेषताएँ होनी चाहिए।


01. साधारण तथा सूक्ष्म (Simple and Short) -ब्राण्ड नाम साधारण होना चाहिए तथा साथ में सूक्ष्म भी सूक्ष्म से आशय यह है कि ब्राण्ड का नाम छोटा होना चाहिए जिसे सरलता से याद रखा जा सके। उदाहरण के लिए, अमूल, टाटा, मारुति, सोनी, पारले, गोदरेज, बाटा, एल.जी, रिन, लक्स आदि।


02. सरल उच्चारण (Easy Pronunciation) ब्राण्ड का नाम ऐसा होना चाहिए जिसको बच्चे, जवान, बूढे पढ़े, अनपढ़ सभी बोल सके और सरलता से सही उच्चारण कर सके।


03. पहचानने योग्य (Recognizable) - ब्राण्ड की यह विशेषता भी होनी चाहिए कि उसको आसानी से पहचाना जा सके।


04. स्मरणीय (Memorable ) - ब्राण्ड का नाम ऐसा होना चाहिए जिसको आसानी से याद रखा जा सके। जैसे, टाटा, बाटा, डालडा, पारले, ताज, अमूल आदि।


05. आकर्षक (Attractive) - ब्राण्ड में यह विशेषता भी होनी चाहिए कि उसका नाम बोलने एवं सुनने में मधुर लगे, साथ ही साथ उसमें आकर्षित करने का भी गुण हो। जैस- ताजमहल चाय, हिमालय साबुन, सनलाइट साबुन आदि।


06. समयानुकूल (Timely) - ब्राण्ड समय के अनुकूल होने चाहिए। देखा जाता है कि कुछ समय के


पश्चात पुराने ब्राण्ड अप्रचलित हो जाते हैं। अतः ब्राण्ड समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। एक


अच्छा ब्राण्डा वहीं है जो समय के अनुरूप हो।


07. मितव्ययिता (Economical) एक अच्छे ब्राण्ड में मितव्यययिता के गुण होने चाहिए। उसके विपणन पर अधिक व्ययय नहीं होना चाहिए।


08. सुझावात्मक (Suggestive) ब्राण्ड का नाम सुझावात्मक होना चाहिए जिससे कि ग्राहकों पर उसका अच्छा प्रभाव पड़े।


(19. विशिष्ट (Specific) ब्राण्ड का नाम विशिष्ट होना चाहिए, जिससे कि अन्य ब्राण्डोंस से अन्तर किया जा सके।


10. पंजीकरण योग्य (Registerable ) - ब्राण्ड ऐसा हो जिसका पंजीयन Trade & Merchandise Marks Act, 1955 के अंतर्गत कराया जा सके।