आईडीबीआई (भारतीय औद्योगिक विकास बैंक) - IDBI (Industrial Development Bank of India)

आईडीबीआई (भारतीय औद्योगिक विकास बैंक) - IDBI (Industrial Development Bank of India)


लिए की गई थी। इसे अवधि ऋण प्रदान करने के लिए शीर्ष संस्था के रूप में स्थापित किया गया था। परन्तु सन 1965 में इसकी पुनः संरचना की गई तथा इसे प्रमुख वित्तीय संस्थान का रूप दे दिया गया तथा इसे देश


इसकी स्थापना जुलाई, 1964 को औद्योगिक विकास के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए देश में औद्योगिक विकास के प्रोत्साहन कार्यों में शामिल विभिन्न बैंकों

तथा वित्तीय संस्थाओं के प्रयासों को समन्वित करने का उत्तरदायित्व सौंपा गया। भारतीय औद्योगिक विकास बैंक के कार्य

इस बैंक के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं:


(i) औद्योगिक इकाइयों को विभिन्न विधियों; जैसे- ऋण, अभिगोपन, अंशों व रिन्पत्रों के


अभिदान द्वारा सीधे वित्तीय सहायता प्रदान करना,


 (ii) बैंकों तथा अन्य संस्थाओं द्वारा दिए गए ऋणों के आधार पर पुनर्वित्त प्रदान करना,


(iii) अन्य वित्तीय संस्थाओं को उनके अंशों व बांड अभिदान के आधार पर वित्तीय सहायता देना,


(iv) औद्योगिक विकास के प्रोत्साहन संबंधी गतिविधियों में समन्वय स्थापित करना,


(v) निर्यात को सीधे वित्तीय सहायता प्रदान करना।


(vi) उद्योगों के विकास हेतु बाजार एवं निवेश संबंधी शोध कार्य करना ।