उद्योग का चुनाव और सुझाव - Industry selection and suggestion
उद्योग का चुनाव और सुझाव - Industry selection and suggestion
किसी भी नये उद्योग को प्रारम्भ करने से पहले निम्नलिखित सुझावों का गंभीरता से अध्ययन करना चाहिए क्योंकि नये उद्योग को लगाने के लिए उसकी कई महत्त्वपूर्ण आवश्यकताओं का ज्ञान जरूरी है। उद्योग की सपफलता, प्रारम्भ किये जाने वाले उद्योग और उसके कई कार्यों आदि की समयानुसार पूर्ति करने पर निर्भर करता है। | उद्योग में नयी उत्पादन की जाने वाली वस्तु क्या है, कितनी पूंजी आवश्यक है?
2 अपने नये उद्योग की पूर्ण जानकारी, उद्योग में नई बनाई जाने वाली वस्तु के बारे में सामान्य और टैक्निकल ज्ञान ।
3 कच्चे माल की उपलब्धि एवं क्वालिटी ।
4 निर्मित वस्तु व माल का मार्केट तथा बिक्री साधन 5 उत्पादन की क्वालिटी मार्केट में उत्तम बनाना।
6 उत्पाद का मार्केट में काम्पीटीशन का अध्ययना
7 उत्तम क्वालिटी उत्पाद के लिए पर्याप्त पूंजी की व्यवस्था । लघु उद्यम के स्थापना की प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया जा सकता है:
1. प्रथम चरण के अंतर्गत उद्यमी कोई इकाई विशेष स्थापित करने का निर्णय लेता है तथा उसकी अनुमानित
योजना तैयार करता है।
2. द्वितीय चरण के अंतर्गत वह इकाई की स्थापना हेतु आवश्यक कदम उठाता है तथा विभिन्न संस्थाओं द्वारा
चाही गई शर्तें ; औपचारिकताएंद्ध पूरी करता है तथा
3. तृतीय चरण में इकाई को यथार्थ रूप देने हेतु कार्य करता है तथा इकाई स्थापित करता है।
वार्तालाप में शामिल हों