अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन (इंटरनेशनल डवलपमेंट एसोसिएशन, आई डीए) - International Development Association (International Development Association, IDA)

अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन (इंटरनेशनल डवलपमेंट एसोसिएशन, आई डीए) - International Development Association (International Development Association, IDA)


अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन विश्व बैंक का एक और संबद्ध संगठन है। इसे विश्व बैंक की सस्ते ऋण वाली खिड़की' भी कहा जाता है। यह सदस्य देशों में सामाजिक महत्व वाली, आर्थिक रूप से ठोस परियोजनाओं के लिए 'सस्ते ऋण' देता है। संगठन से सहायता प्राप्त परियोजनाओं में सड़कों, पुलों, झुग्गीवालों के लिए बस्तियों का निर्माण आदि परियोजनाएँ शामिल होती हैं। संबद्ध क्षेत्र के विकास पर अपने लाभकारी प्रभाव के कारण ऐसी परियोजनाएँ विकास की उच्च प्राथमिकता' की श्रेणी में आती हैं, पर इन परियोजनाओं के प्रतिफल इतने अधिक नहीं होते कि ऋण पर ब्याज की भारी रकमें अदा हो सकें। यह संगठन ऐसी परियोजनाओं के लिए ब्याज मुक्त ऋण देता है। इन ऋणों की परिपक्वता की अवधियाँ भी लंबी होती है।


कार्य और वित्तीय सहायता : अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन सदस्य देशों में भारी प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को वित्तीय सहायता देता है। यह वित्त सदस्य सरकारों या निजी उद्यमों को उपलब्ध कराया जाता है। निजी उद्यमों को अग्रिम राशियाँ सरकारी जमानत के बिना भी दी सकती हैं। संगठन कम विकसित देशों को वित्तीय और तकनीकी सहायता देने के लिए दूसरी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और सदस्यों देशों से सहयोग भी करता है। संगठन की वित्तीय सहायता प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं :


अ) संगठन की वित्तीय सहायतायें ब्याज मुक्त होती हैं। संगठन प्रशासनिक खर्चे पूरे करने के लिए दी जाने वाली राशि 0.75 प्रतिशत की दर से मामूली सेवा शुल्क वसूल करता है।


ब) अदायगी की अवधि प्राय: 50 वर्ष होती है जिस पर आरंभ में 10 वर्ष का स्थगन होता है।


स) संगठन विदेशी मुद्रा का घटक ही नहीं, घरेलू लागत के लिए भी धन देता है।


द) इस सहायता की वापसी ऋण लेने वाली देश की अपनी मुद्रा में भी की जा सकती है।


सांगठिन ढाँचा : विश्व बैंक के सभी सदस्य देश अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन के सदस्य बनने के अधिकारी हैं। विश्व बैंक के ही बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और कार्यकारी निर्देशक अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम की तरह अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन के भी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और कार्यकारी निर्देशक होते हैं।