इंटरनेट - Internet

इंटरनेट - Internet


क्या है इंटरनेट :- इंटरनेट एक-दूसरे से जुड़े कई कंप्यूटरों का जाल है, जो राइटर एवं सर्वर के माध्यम से दुनिया के किसी भी कंप्यूटर को आपस में जोड़ता है। दूसरे शब्दों में कहें तो सूचनाओं के आदान-प्रदान कर के लिए TCP/IP Protocol के माध्यम से दो कंप्यूटरों के बीच स्थापित संबंध को इंटरनेट कहते हैं। इस विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क है।


इंटरनेट की खोज किसने की: इंटरनेट की खोज के पीछे कई लोगों का हाथ है। सबसे पहले लियोनार्ड क्लेरॉक (Leonard Klein rock) ने इंटरनेट बनाने की योजना बनाई। बाद में J. C.R. Licklider ने उसे योजना के साथ, रॉबर्ट टेलर (Robert Taylor ) की मदद से एक Network बनाया जिसका नाम था ARPANET.


ARPANET को TELNET नाम से 1074 में व्यावसायिक रूप से उपयोग में लाया गया। भारत में इंटरनेट 80 के दशक में आया।


इतिहास :- सबसे पहले सन 1969 में अमेरिका में रक्षा विभाग में Advance Research Project Agency (ARPA) नाम का नेटवर्क लांच किया गया, जिसका उपयोग गुप्त सूचनाओं को भेजने में किया गया। सन् 1971 में सबसे पहला Email Ray Tomlinson ने भेजा था। जैसे-जैसे इसके फायदे का पता चला वैसे-वैसे इसका इस्तेमाल बढ़ता गया। उपयोग :


1. आपस में बातचीत


2. नए दोस्त बनाने में सहायक


3. किसी भी फाइल का तुरंत ट्रांसफर


4. ऑनलाईन पढ़ाई


5. घर बैठे शापिंग


6. न्यूज पढ़ सकते हैं


7. मोबाइल, बिजली, फोन का बिल जमा कर सकते हैं।


मूवी, गेम शॉपिंग और पढ़ाई भी कर सकते हैं, वहीं इसकी कुछ हानियाँ भी हैं। कुछ लोग इसके आदी हो जाते


लाभ व हानि - इंटरनेट के बहुत से फायदे हैं। जहाँ आप बैठे-बैठ, ऑनलाइन बैंकिंग,

बिल, ऑनलाइन टीवी, हैं और दिन-रात इससे चिपके रहते हैं, जिससे उनकी आँखों की रोशनी कम हो सकती है। साथ ही इन लोगों की स्मृति यानि याददाश्त भी प्रभावित होती है। इंटरनेट के इस्तेमाल से वायरस का भी खतरा रहता है। टैफर आपकी निजी जानकारी को भी चुरा सकते हैं, जो आपके लिए हानिकारक हो सकती है। | कुछ


आज से 30 साल पहले हमारी जिंदगी में इंटरनेट नाम का कोई जादुई जिन्न नहीं था और करीब 10 12 वर्ष पहले तक फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम और स्काइप जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटस भी नहीं थी।

तब हम ई-मेल की जगह खत भेजा करते थे और हमें गलियों में कम से कम एक बार डाकिया नजर आ ही जाता था। तब ज्यादातर गलियों में लोग गप्पे मारते नजर आ ही जाते थे। आजकल उन गप्पों की जगह चैटिंग ने ले ली है और ज्यादातर गलियां सूनी नजर आती हैं क्योंकि सारे लोग व्हाट्स अप व फेसबुक पर व्यस्त है। विश्व में इंटरनेट का उपयोग :- विश्व की कुल 730 करोड़ जनसंख्या में से करीब 40% लोग यानि करीब


• 300 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। भारत में – भारत की कुल 125 करोड़ की जनसंख्या में से करीब 25 करोड़ (20%) लोग इंटरनेट का प्रयोग करते हैं।


वेबसाइटों की संख्या :- 1991 से पहले एक भी वेबसाइट नहीं थी, जबकि इंटरनेट पर आज करीब 100 करोड़ से भी ज्यादा बेवसाइट्स रजिस्टर्ड हैं और इनकी संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। प्रति सेकेंड इंटरनेट व सोशल मीडिया


1. ई-मेल :- इंटरनेट पर प्रति सेकेंड करीब 24,00,000 ई मेल भेजे जाते हैं।


2. व्हाट्सअप :- व्हाट्स अप पर प्रति सेकेंड करीब 2, 50,000 मैसेज भेजे जाते हैं।


3. यू-ट्यूब :- एक सेकेंड में यूट्यूब पर करीब 1,00,000 विडियो देखे जाते हैं।


4. गूगल सर्च :- प्रत्येक सेकेंड में गूगल पर करीब 60,000 से भी ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 5. फेसबुक :- फेसबुक पर हर सेकेंड में करीब 50,000 से भी ज्यादा लाइक किए जाते हैं।


6. ट्विटर:- ट्विटर पर प्रत्येक सेकेंड में करीब 10,000 ट्वीटर किए जाते हैं।


7. इंटरनेट ट्रैफिक :- प्रत्येक सेंकेंड में इंटरनेट पर करीब 27,000 GB का ट्रैफिक होता है। 8. इंस्टाग्राम :- प्रत्येक सेकेंड में इस्टाग्राम पर करीब 2000 फोटो अपलोड किए जाते हैं।


9. टम्बलर :- प्रत्येक सेंकेड में करीब 1800 से भी ज्यादा टम्बलर पोस्ट किए जाते हैं।


10. स्काइप:- प्रति सेकेंड करीब 1900 स्काइप कॉल किए जाते हैं। इंटरनेट क्रांति :- आज के दौर में हर जगह इंटरनेट का प्रयोग हो रहा है, पिछले कुछ वर्षों में लोग इससे इस कदर जुड़ गए हैं कि आनेवाले समय में आप बिना इंटरनेट के किसी भी तकनीक की कल्पना नहीं कर सकते। आज कोई भी क्षेत्र इंटरनेट से अछूता नहीं है। आज भारत में इंटरनेट की वजह से ई-गवर्नेस का लाभ गांवों को एवं पंचायतों को मिल रहा है। अब तो पैसों के लेन-देन व खरीददारी तक में इंटरनेट का प्रयोग किया जाने लगा है।