विलय - Merger

विलय - Merger


विलय या समामेलन का अर्थ है, दो या दो से अधिक कंपनियों का संयोजन कर, एक नई कंपनी का गठन करना है। इस प्रक्रिया में कोई नया निवेश नहीं किया जाता है, हालांकि संस्थाओं के बीच शेयरों का आदान-प्रदान होता है। सरल शब्दों में, विलय में दो कंपनियों के पारस्परिक गठबंधन और एक इकाई बनने के निर्णय को शामिल किया जाता है। आम तौर पर, समान आकार वाली दो इकाइयों के बीच विलय किया जाता है।


farmer at fane (Types of Merger)


विलय विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं, लेकिन निम्नलिखित 5 मुख्य विलय किस्में हैं जो कॉर्पोरेट जगत में सबसे अधिक प्रचलित हैं।


• क्षैतिज विलय क्षैतिज विलय ऐसी दो या दो से अधिक कंपनियां के बीच होता है, जो प्रत्यक्ष


प्रतिस्पर्धी हैं और समान माल उत्पादन से बाजारों को साझा करती है।


 • लंबवत विलय लंबवत विलय ऐसी कंपनियां के बीच होता है जो एक ही मूल्य श्रृंखला (value chain) में हैं।


• बाजार विस्तार विलय बाजार-विस्तार विलय ऐसी कंपनियों के बीच संभव होता है जिसमें एक ही तरह का उत्पाद होता है लेकिन अलग-अलग लक्ष्य बाजार हैं।


• उत्पाद विस्तार विलय उत्पाद विस्तार विलय उन कंपनियां के बीच होता है जो एक ही बाजार


में अलग-अलग लेकिन संबंधितउत्पादों को बेच रही हैं।


• संगठनात्मक संगठनात्मक विलय में असंबंधित व्यापार / उद्योग वाली कंपनियों का संयोजन किया जाता है।