विज्ञापन एजेंसी को पारिश्रमिक देने के ढंग - Methods of Remuneration Of Advertising Agency

विज्ञापन एजेंसी को पारिश्रमिक देने के ढंग - Methods of Remuneration Of Advertising Agency


विज्ञापन एजेंसी को पारिश्रमिक देने के निम्न प्रकार है।


1. * कमीशन :- विज्ञापन एजेंसी को पारिश्रमिक विज्ञापन माध्यम से मिलता है। विज्ञापन माध्यम अपने बिल पर 15 प्रतिशत कमीशन देते हैं। विज्ञापन कराने वाले को विज्ञापन एजेंसी को अलग से कुछ नहीं देना पड़ता है।


2. कमीशन एवं लागत: इस पद्धति में एजेंसी कमीशन के साथ-साथ यदि विज्ञापन प्रति बनाने में कोई व्यय किया हो तो वह उसका लागत भी संस्था ग्राहक से वसूल कर लेती है।


3. कमीशन, लागत एवं 15 प्रतिशत: इस पद्धति में एजेंसी द्वारा अपना 15 प्रतिशत कमीशन विज्ञापन माध्यम से तो लिया ही जाता है, साथ ही यदि विज्ञापन प्रति बनाने में व्यय हुआ है तो वह व्यय तथा उस व्यय का 15 प्रतिशत और ग्राहक से लिया जाता है।